पौड़ी गढ़वाल: गला घोंटकर पत्नी की हत्या करने वाले कलयुगी पति को पौड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, मनोज रावत (उम्र 40 वर्ष), निवासी जल निगम KMVN स्कूल, कोटद्वार ने अपनी पत्नी श्रीमती शशि देवी (उम्र-32 वर्ष) का गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दी।
शशि देवी को अस्पताल भी ले जाया गया लेकिंन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, मृतका शशि देवी के पिता सतपाल सिंह की तहरीर के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मनोज रावत के विरूद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। शुक्रवार को पौड़ी पुलिस ने आरोपी मनोज रावत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या के बाद आरोपी ने आत्महत्या का भी प्रयास किया था, लेकिन अस्पताल में उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर घोषित कर दिया गया। मामले की गहन छानबीन की गई तो पता चला कि अभियुक्त द्वारा ही मृतका की हत्या की गई है जिसके बाद आरोपी को बेस अस्पताल कोटद्वार से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जिला कारागार भेज दिया गया है।