Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री
Uttarakhand News

सामाजिक उत्थान एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मददगार होगा पीएम-सूरज पोर्टल : मुख्यमंत्री

March 13, 2024 8:55 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बुधवार को पी.एम. सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण पोर्टल का वर्चुअल शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकुल आयुर्वेदिक कॉलेज सभागार में इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सफाई मित्रों (सीवर और सेप्टिक टैंक श्रमिकों) को पीपीई किट प्रदान की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समाज के अंतिम छोर में खड़े हुए लोगों तक विकास की धारा पहुंचने, उनके उत्थान में पीएम-सूरज पोर्टल सहायता करेगा। इस पोर्टल के माध्यम से हमारे राज्य के 490 लाभार्थियों के साथ संवाद का यह प्रयास हम सभी के लिए बहुत ही गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि पीएम-सूरज पोर्टल प्रधानमंत्री के सामाजिक उत्थान एवं रोजगार आधारित जनकल्याण को संदर्भित करता है, इस पोर्टल के माध्यम से समाज का उत्थान होगा एवं रोजगार से जनकल्याण का मार्ग प्रशस्त होगा, तथा सामाजिक रूप से लाभ से वंचित वर्गों को ऋण सहायता, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में सहायता प्रदान करेगा, इससे समाज में वंचित, दलित, शोषित, पिछड़े और सफाई कर्मी अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन के साथ उसका लाभ पा सकें, इससे समाज में सहयोग और सहभागिता बढ़ने के साथ ही समानता और न्याय की भावना भी स्थापित होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पिछले 10 सालों में वंचित वर्गों, गरीबों, दलितों, समाज के अंतिम छोर में जो खड़े व्यक्तियों की आवश्यकताओं को प्राथमिकता देकर लगातार काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन सभी के लिए, इन सबके कल्याण के लिए योजनाएं बनाई गई और वंचितों को वरियता दी है क्योंकि अब भारत में विकसित भारत का जो संकल्प लिया है और विकसित भारत बनने की दिशा में तीव्र गति से अब विकास के पथ पर अग्रसर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि यह जरूरी है कि हमारा जो वर्ग उपेक्षित रहा है, वंचित रहा है, समाज के अंतिम छोर में रहा है, उन तक विकास पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गरीब, पिछड़े, आदिवासी, छोटे किसान सहित सभी वर्गों का इसमें ध्यान रखा गया है।

पीएम सूरज पोर्टल का शुभारंभ किया जाना इन सभी वर्गों के उत्थान के लिए है जिन्हें हमेशा हासिये पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि एससी, ओबीसी, सफाई कर्मचारियों को एक लाख तक का ऋण दिए जाने का काम किया जाएगा। प्रधानमंत्री जी ने अभी सीधे डीबीटी के माध्यम से यह धनराशि अभी ट्रांसफर की है, इसके साथ ही नमस्ते आयुष्मान हेल्थ कार्ड, सेफ्टी टैंक, सीवर आदि की सफाई करने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि के लिए पीपीई किट भी प्रदान की है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी की पहल यह दर्शाती है कि वह देश के हर वर्ग के उत्थान के लिए चिंतित हैं और उनके उत्थान के लिए हमेशा कुछ न कुछ करना चाहते हैं, उनके परिवार को, उनके बच्चों को, उनके भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं और इस सुविधा का जो लाभ है हर पात्र व्यक्ति को मिले, उसके लिए काम कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान एक-एक गांव में जगह-जगह विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से अनेक लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है और जो वंचित रह गए थे उन सबको भी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गांव-गांव पहुंचकर गरीब के दरवाजे पर जाकर लाभार्थियों को सीधे-सीधे लाभान्वित करने का काम किया है। जिन्हें दशकों तक सरकार की तरफ से कोई सभी सुविधा नहीं मिली थी उन सभी के जीवन का बदलने का यह सफल प्रयास रहा हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की ही तरह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बाबा साहब के प्रेम, सम्मान, समानता के विचारों को आत्मसात करते हुए उसी भावना से सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास इस मूल मंत्र को लेकर निरंतर कार्य किया जा रहा है।

हमें भी इस मंत्र को आत्मसात करते हुए शोषित, वंचित, दलित, पिछड़े हैं उनके कल्याण के लिए इस अवसर पर संकल्प लेना होगा कि हम सब उनके उत्थान एवं कल्याण के लिए काम करेंगे। उनकी प्राथमिकता के आधार पर काम करेंगे और जिनको भी सहायता की आवश्यकता है उन तक हर स्तर से हम सहायता पहुंचाने का काम करेंगे, तभी हम विकसित भारत के संकल्प को साकार कर पाएंगे और उत्तराखंड को भी देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने के संकल्प को पूर्ण करने की दिशा में हम आगे बढ़ पाएंगे।

इस दौरान राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी, जिला पंचायत अध्यक्ष किरन चौधरी, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, कुंवर प्रणब सिंह चैंपियन, डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल, एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल, सीडीओ प्रतीक जैन, एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार, वीसी एचआरडीए अंशुल सिंह, एसडीएम अजयवीर सिंह, लक्ष्मीराज चौहान, एमएनए वरूण चौधरी, दर्जा राज्यमंत्री श्यामवीर सैनी, बीजेपी जिलाध्यक्ष संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, पूर्व मेयर मनोज गर्ग सहित जनसमूह उपस्थित था।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article श्रीकोट गांव निवासी नैन्सी थपलियाल बनी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट
Next Article सीएम ने चमोली जिले में 229.31 करोड़ की योजनाओं का लोकपर्ण एवं शिलान्यास किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026
महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा
Uttarakhand News
January 23, 2026
चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
Uttarakhand News
January 13, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Uttarakhand News

देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित

December 24, 2025
Uttarakhand News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य

December 19, 2025
Uttarakhand News

भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

December 19, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate