Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: पीएनबी ने “कौन बनेगा करोड़पति -ज्ञान का रजत महोत्सव” के ‘आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर’ के रूप में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के साथ साझेदारी की
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > पीएनबी ने “कौन बनेगा करोड़पति -ज्ञान का रजत महोत्सव” के ‘आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर’ के रूप में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के साथ साझेदारी की
Uttarakhand News

पीएनबी ने “कौन बनेगा करोड़पति -ज्ञान का रजत महोत्सव” के ‘आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर’ के रूप में सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के साथ साझेदारी की

January 22, 2025 7:13 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून – 22 जनवरी 2025: देश के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने सबसे चर्चित और प्रतिष्ठित क्विज शो, कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के ज्ञान का रजत महोत्सव के लिए ‘आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर’ के रूप में सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के साथ साझेदारी का एलान किया है।

यह रणनीतिक साझेदारी नागरिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और पारदर्शी बैंकिंग समाधानों से सशक्त बनाकर वित्तीय समावेशन को आगे बढ़ाने के पीएनबी के प्रयासों को दर्शाती है। ‘आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर’ के रूप में, पीएनबी का उद्देश्य कौन बनेगा करोड़पति की व्यापक पहुंच, अपार लोकप्रियता और भावनात्मक जुड़ाव का लाभ उठाकर लाखों भारतीयों से जुड़ना और बैंकिंग उत्पादों , सेवाओं और पीएनबी वन ऐप जैसे डिजिटल समाधानों की अपनी व्यापक रेंज प्रदर्शित करना है।

पीएनबी के कॉरपोरेट कम्युनिकेशंस के मुख्य महाप्रबन्धक -, संजय वार्ष्णेय ने इस साझेदारी के बारे में कहा कि “हम कौन बनेगा करोड़पति- ज्ञान का रजत महोत्सव के आधिकारिक बैंकिंग पार्टनर बनकर गर्व महसूस कर रहे है, यह एक ऐसा शो है, जो लाखों भारतीयों को प्रेरित करता है उनके साथ जुड़ता हैं और ज्ञान की शक्ति का जश्न मनाता है।

यह सहयोग पीएनबी के अभिनव और सुलभ बैंकिंग समाधानों के माध्यम से व्यक्तियों और समुदायों को सशक्त बनाने के मिशन के अनुरूप है। यह दर्शकों के साथ मजबूत भावनात्मक संबंध बनाकर पसंदीदा बैंकिंग पार्टनर बनने के बैंक के दृष्टिकोण को भी मजबूत करता है। हम केबीसी के साथ इस रोमांचक यात्रा के लिए उत्सुक हैं क्योंकि हम पूरे देश में वित्तीय जागरूकता और समावेशन को बढ़ावा देना जारी रखेंगे।”

पीएनबी ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने एवं भारत के वित्तीय ईकोसिस्टम में महत्वपूर्ण योगदान देने के अपने प्रयासों में दृढ़ है।इस सहयोग के हिस्से के रूप में, पीएनबी शो के दौरान प्रमुखता से दिखाई देगा, जिसमें विशेष ऑन-एयर ब्रांडिंग, विशेष सेगमेंट और ग्राहक-केंद्रित पहल शामिल हैं।

बैंक को व्यापक ब्रांडिंग अधिकार भी मिले हैं, जिसमें विजेताओं को पीएनबी ब्रांड का चेक प्रदान करेंगे और केबीसी प्ले अलॉन्ग पर इंटरैक्टिव एसेट शामिल हैं। खेल के अंत में श्री अमिताभ बच्चन द्वारा ब्रांड उल्लेख के साथ-साथ पीएनबी वन ऐप के माध्यम से डिजिटल मनी ट्रांसफर के बारे में भी बताया जाएगा, जिससे प्रतियोगिता जीतनेवाले को अंतिम राशि मिलेगी। बैंक वित्तीय साक्षरता और समावेशन पर अपने संदेश को बढ़ाने के लिए डिजिटल अभियानों और ऑन-ग्राउंड एक्टिवेशन की एक श्रृंखला भी शुरू करेगा।

सदी के महानायक श्री अमिताभ बच्चन द्वारा होस्ट किया जाने वाला कौन बनेगा करोड़पति, वर्षों से घर-घर में चर्चित नाम रहा है, जिसने अपने आकर्षक प्रारूप और जीवन बदलने वाली कहानियों से लाखों दर्शकों को प्रेरित किया है। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर 20 जनवरी 2025 से हर सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे प्रसारित होनेवाले इस शो को देखें

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article गजब की शूटिंग रेंज, दिल्ली-भोपाल जैसा उत्तराखंड का कद…
Next Article भारत ने 7 विकेट से जीता पहला T20, अभिषेक शर्मा ने खेली 79 रन की मैच विनिंग पारी…
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate