Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड की राघवी ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, उड़ाए 30 चौके, 4 छक्के, वनडे में 400 रनों से मिली रिकॉर्ड जीत
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड की राघवी ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, उड़ाए 30 चौके, 4 छक्के, वनडे में 400 रनों से मिली रिकॉर्ड जीत
Uttarakhand News

उत्तराखंड की राघवी ने जड़ा नाबाद दोहरा शतक, उड़ाए 30 चौके, 4 छक्के, वनडे में 400 रनों से मिली रिकॉर्ड जीत

December 7, 2022 3:48 pm
Share
2 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड की अंडर-19 महिला टीम की सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट ने बल्ले से बुधवार को कोहराम मचा दिया। वीमंस अंडर 19 वनडे ट्रॉफी में राघवी ने गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। मंगलापुरम में खेले जा रहे मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उत्तराखंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज राघवी बिष्ट और नीलम भारद्वाज ने पहले विकेट के लिए 234 रन की साझेदारी बनाई। नीलम ने 123 रन बनाकर आउट हुई उन्होंने अपनी पारी में 21 चौके और 1 छक्का लगाया। नीलम के पवेलियन लौटने के बाद राघवी को दीपिका का साथ मिला, मगर दोनों की साझेदारी ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ पाई और 244 रन के स्कोर पर उत्तराखंड को दूसरा झटका लग गया।

दीपिका ने 6 गेंदों का सामना किया, मगर वो खाता नहीं खोल पाईं। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी शगुन चौधरी ने एक शानदार पारी खेली और राघवी का अच्छा साथ दिया। शगुन 59 रन बनाकर नाबाद रही। सलामी बल्लेबाजी के रूप में मैदान में उतरी राघवी अंत तक आउट नहीं हुई उन्होंने नाबाद 219 रन बनाए उन्होंने अपनी पारी में 154 गेंदों का सामना करते हुए 30 चौके और 4 छक्के लगाए। राघवी की विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत उत्तराखंड ने निर्धारित 50 ओवर में 2 विकेट पर 428 रन बनाए।

जीत के लिए 429 रनों का पीछा करने उतरी नागालैंड की टीम 17.4 ओवर में मात्र 28 रनों पर ही ढेर हो गई। नागालैंड के सात बल्लेबाज तो खाता भी नहीं खोल सके। उत्तराखंड की साक्षी ने 4 विकेट व पूजा राज ने तीन विकेट लेकर विपक्षी खेमे में सन्नाटा फैला दिया। पहला मैच जीतकर उत्तराखंड ने एक बार फिर शानदार शुरुआत की है। बता दें कि 2021 में उत्तराखंड महिला अंडर-19 वूमेंस टीम ने यह खिताफ अपने नाम करते हुए उत्तराखंड को पहली बीसीसीआई ट्रॉफी दिलाई थी। खिलाडियों के प्रदशर्न को देखते हुए इस साल भी उनसे ट्रॉफी की उम्मीद की जा सकती है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article रुद्रप्रयाग : जिले में 12 दिसम्बर से शुरू होगा विशेष टीकाकरण अभियान, जानिए तिथि और जगह
Next Article राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद ने शिमला की जगह देहरादून में बनाया था ग्रीष्मकालीन राष्ट्रपति आशियाना
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate