Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: रुदप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार ने यहां स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का स्थलीय निरीक्षण किया…
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > रुद्रप्रयाग > रुदप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार ने यहां स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का स्थलीय निरीक्षण किया…
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

रुदप्रयाग डीएम सौरभ गहरवार ने यहां स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का स्थलीय निरीक्षण किया…

October 24, 2024 7:36 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन को पारदर्शिता, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपादित कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने अगस्त्यमुनि क्रीड़ा भवन में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम एवं मतगणना हाॅल का निरीक्षण कर की जाने वाली तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि निर्वाचन आयोग द्वारा जो भी गाइडलाइन एवं दिशा-निर्देश प्राप्त हुए हैं उन्ही के अनुसार मतगणना एवं स्ट्रांग रूम के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने मतगणना हाॅल को बैरिकेडिंग एवं जाली की समुचित व्यवस्था से तैयार किया जाए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ गहरवार ने कहा कि 07-केदारनाथ विधान सभा उप निर्वाचन की तैयारियों को लेकर उनके द्वारा ईवीएम के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही ईवीएम काउंटिंग हाॅल तथा जहां स्कैनिंग जांच होगी उसका भी जायजा लिया गया। इसके अलावा पोस्टल बैलेट की काउंटिंग होगी उनकी तैयारियों को भी परखा गया। उन्होंने बताया कि मीडिया एवं राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के लिए ईवीएम काउंटिंग हाॅल व ईवीएम मशीनों के डिस्प्ले को नियत स्थान पर रखे जाने हेतु भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कौंडे ने बताया कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निर्वाचन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करने हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा भी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 07-केदारनाथ उप निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए तथा निर्वाचन प्रक्रिया में सुरक्षा के दृष्टिगत लगभग एक हजार कार्मिकों की तैनाती की जाएगी। इसमें पुलिस विभाग सहित सीएपीएफ, होमगार्ड व स्थानीय फोर्स के कार्मिक तैनात किए जाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी 07- केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र अनिल कुमार शुक्ला ने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत कुल 05 संवेदनशील (क्रिटिकल) बूथ हैं। इनमें चौमासी, कविल्ठा, त्रियुगीनारायण व अन्य दो ऐसे बूथ शामिल हैं जिनमें पूर्व में चुनाव बहिष्कार हुआ था जिन्हें वर्तमान में मानक के अनुसार शामिल कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि उन सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ-साथ पुलिस फोर्स की पर्याप्त मात्रा में तैनाती की जा रही है। मतदाताओं के बारे में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 07-केदारनाथ विधान सभा के अंतर्गत 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के अलावा दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 1733 है। संबंधित बीएलओ को इन मतदाताओं की सूची 27 अक्टूबर, 2024 तक तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि व्यवस्थित तरीके से मतदान पार्टियों को इन मतदाताओं से मतदान करने हेतु आवश्यक तैयारियां की जा सके।

निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट दीक्षिता जोशी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी अखिलेश मिश्रा, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, खंड विकास अधिकारी प्रवीण भट्ट, सहायक अभियंता लोनिवि संजय सैनी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article डीएम ने सुनी जनसमस्याएं, विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया…
Next Article विरासत में नेवी बैंड की मनमोहक धुन का शानदार प्रदर्शन रहा, छात्र-छात्राओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate