Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: 4 साल में लाये महत्वपूर्ण बदलाव, किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ धन सिंह रावत
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > 4 साल में लाये महत्वपूर्ण बदलाव, किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ धन सिंह रावत
Uttarakhand News

4 साल में लाये महत्वपूर्ण बदलाव, किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: डॉ धन सिंह रावत

July 30, 2021 10:07 am
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून: प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शुक्रवार को आईसीएम देहरादून पहुंच कर प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के नवनिर्वाचित बोर्ड को संबोधित करते हुए कहा कि यूनियन सहकारिता के प्रशिक्षण के मामले में तेजी लाएं और ट्रेनिंग सेंटर स्थापित करें। उन्होंने नवनिर्वाचित बोर्ड को भरोसा दिया कि सरकार उनके कामों को सहयोग प्रदान करेगी।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा है की सहकारिता विभाग ने साढ़े 4 साल में तमाम तरह के प्रदेश में बदलाव लाए हैं, कॉपरेटिव बैंक, एनपीए की अच्छी वसूली की है तथा पारदर्शिता से आईबीपीएस के माध्यम से नियुक्तियां कराई गई हैं काफी संख्या में नई बैंक शाखाएं खोली हैं 13 महिला शाखाएं प्रदेश में खोली गई है। डॉ रावत ने कहा कि उत्तराखंड उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो गया है जिन्होंने पैक्स कंप्यूटराइजेशन कराया है यानी न्याय पंचायत स्तर पर सहकारिता विभाग कंप्यूटरीकृत हो गया है। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड में 32 लाख लोग कॉपरेटिव से जुड़े हुए हैं। 5 लाख किसानों को ब्याज मुक्त ऋण दिया गया है, जो प्रदेश सरकार का किसानो के लिए ऐतिहासिक निर्णय है।

सहकारिता मंत्री डॉ रावत ने कहा इस विधानसभा सत्र में सहकारिता समिति अधिनियम, सहकारिता समिति कर्मचारी सेवा नियमावली लाई जायेगी। तथा सहकारिता का ढांचा बनाया जाएगा। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों से मंडवा, झंगोरा, सोयाबीन, राजमा आदि उत्पादों को किसानों से उचित मूल्य पर लेने के लिए राज्य सहकारी संघ को निर्देशित किया। जिससे किसानों की आय 2022 में दोगुनी हो सके तथा राज्य सहकारी संघ को बाजार मिल सके।

मंत्री डॉ रावत ने कहा कि किसी भी तरीके का भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जहां-जहां अनियमितताये मिली हैं वहां की जांच कराकर कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

डॉ धन सिंह रावत ने नवनिर्वाचित प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन लिमिटेड के चेयरमैन, उपाध्यक्ष व निदेशकों को पुष्पगुच्छ देकर बधाईयां दी।

इस मौके पर अध्यक्ष रामकृष्ण मेहरोत्रा ने कहा कि सहकारिता विभाग डॉ धन सिंह रावत के अगुवाई में आगे बढ़ा है। लोग सहकारिता से जुड़े हैं।

यूनियन के उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट कहा कि कॉपरेटिव की राज्य में पहचान बनी है कॉपरेटिव की तमाम संस्थाएं जनता को लाभ दे रही हैं।

यूसीएफ के चेयरमैन मातबर सिंह रावत ने कहा कि पहाड़ों पर कॉपरेटिव के जरिये महिलाओं को 55 हज़ार की दुधारू गाय 5 हज़ार में मिल रही है।
सहकारिता परिषद के पूर्व सभापति हयात सिंह मेहरा ने यूनियन को शीघ्र ट्रेंनिग प्रोग्राम चलाने के लिए बल दिया।

इससे पूर्व प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के चेयरमैन श्री रामकृष्ण मेहरोत्रा की अध्यक्षता में बोर्ड की बैठक हुई। जिसमें उत्तराखंड राज्य से मिट्टी के बर्तनों में गंगाजल का निर्यात करने पर मुहर लगी। आईसीसीएमआरटी ट्रेनिंग सेंटर जल्द देहरादून में खोला जाएगा। जिसमें कोऑपरेटिव सर्विसेस से संबंधित पाठ्यक्रम पढ़ाए जाएंगे और कोऑपरेटिव व कोऑपरेटिव बैंकों के लोगों को विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षित किया जाएगा।
बोर्ड की बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि, यूनियन अपनी गृह पत्रिका प्रति माह नियमित रूप से प्रकाशित करेगा, जिसमें कॉपरेटिव से संबंधित प्रगति रिपोर्ट आलेख होंगे।इसके लिए यूनियन का छापाखाना लगाने पर विचार हुआ।

प्रादेशिक कोऑपरेटिव यूनियन के प्रबंध निदेशक श्री एमपी त्रिपाठी ने यूनियन की गतिविधियों को बोर्ड के सम्मुख रखा। उन्होंने कहा कि 2018 में यूनियन का गठन किया गया था।अब तक 163 समितियाँ जोड़ दी गई है। बोर्ड की मीटिंग में यूनियन का भवन बनाने पर भी विचार हुआ।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण के नए निदेशक राकेश कुंवर का कार्यभार ग्रहण करने पर स्वागत
Next Article भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक से आई अच्छी खबर, बॉक्सर लवलीना ने रचा इतिहास
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate