Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: ममता दीदी ने बंगाल के लोगों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से हमेशा दूर रखाः महाराज
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > ममता दीदी ने बंगाल के लोगों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से हमेशा दूर रखाः महाराज
Uttarakhand Newsदेहरादून

ममता दीदी ने बंगाल के लोगों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से हमेशा दूर रखाः महाराज

April 5, 2021 6:38 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

प्रदेश के पर्यटन, सिंचाई, संस्कृति एवं धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने उत्तर बंगाल में दार्जलिंग के सुकना स्थित सिम्बुलबाड़ी मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की।

सतपाल महाराज ने आज अपने तय कार्यक्रम के अनुसार बंगाल के चुनावी रण में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जिला दार्जलिंग के सुकना, निकट सैन्य स्टेशन, सिम्बुलबाड़ी मैदान में पांच भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन एक चुनावी सभा को संबोधित किया।

उन्होने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर बंगाल का विकास भाजपा ही कर सकती है। उत्तर बंगाल में परिवर्तन के लिए चुनावी रैली में भाजपा के विजन को जनता के सामने रखते हुए महाराज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर बंगाल के लिए कई योजनाओं पर काम करना है। जिनमें से बागडोगरा के हवाई अड्डे को अपग्रेड कर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के स्थापना करना भी शामिल है।

इस हवाई अड्डे के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि इसके बन जाने से बैंककुंवर से सीधे फ्लाइट उड़कर बागडोगरा में उतरेगी जिसका कि बहुत बड़ा लाभ स्थानीय लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यहां बुद्धिस्ट सर्किट के साथ-साथ राजवंशी कल्चरल टूरिज्म सर्किट और स्थानीय युवाओं को रोजगार देने के लिए आईटी पार्क भी स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भी भाजपा सरकार ने शाक्त, भगवती, शैव, वैष्णों, और नवग्रह सर्किट की स्थापना की है। इसी प्रकार उत्तर बंगाल में भी बुद्धिस्ट सर्किट की स्थापना होने से स्थानीय लोगों को इसका लाभ मिलेगा। सतपाल महाराज ने कहा कि हम यह भी सुनिश्चित करेंगे कि सभी का स्मार्ट भारत का कार्ड बने, किसान स्थापना निधि का लोगों को लाभ मिले, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड जैसी केंद्र की योजनाएं बंगाल में भी लागू हों, सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनें जिसमें पांच लाख तक के इलाज की निःशुल्क सुविधा है।

महाराज ने कहा कि ममता दीदी ने हमेशा बंगाल के निवासियों को केन्द्र की कल्याणकारी योजनाओं से दूर रखा। उन्हें इस बात का भय था कि यदि वह ऐसा करती हैं तो इसका श्रेय कहीं केन्द्र की मोदी सरकार को ना मिल जाए।

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने आज उत्तर बंगाल में खरसांग सीट से वी.पी. बजगई, दार्जिलिंग सीट से लेरज लिम्बा, कलीपोंग सीट से शुभ प्रधान, नक्सलबाड़ी सीट से आनंदमय वर्मन और सिलीगुड़ी सीट से भाजपा प्रत्याशी शंकर घोष के लिए वोट मांगने के साथ-साथ मतदाताओं से चाय बागान में कमल खिलाने की अपील की।

इतना ही नहीं श्री महाराज ने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने पर चाय बागान श्रमिकों की मजदूरी बढ़ाने के अलावा हर घर जल के माध्यम से 2024 तक सभी घरों में शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध करवाने का लक्ष्य भी तय किया गया है। इसलिए यदि बंगाल में विकास की गंगा बहानी है तो भाजपा सरकार जरूरी है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article एमआई-17 हेलीकाप्टर से नरेंद्रनगर रेंज में बुझाई गई वनाग्नि, देखिए तस्वीरें
Next Article रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में हुई डिस्ट्रिक्ट लीग की शुरुआत, जखोली, डुंडा ने जीते अपने मुकाबले
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate