Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मिले सतपाल महाराज, पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का किया आग्रह
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मिले सतपाल महाराज, पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का किया आग्रह
Uttarakhand Newsदेहरादून

संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मिले सतपाल महाराज, पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने का किया आग्रह

July 23, 2020 3:55 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन, धर्मस्व और संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने आज केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्री प्रह्लाद पटेल से मुलाकात कर उत्तराखंड की पर्यटन परियोजनाओं के लिए धनराशि जारी करने को कहा है। सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को चारधाम की यात्रा को शुरू करने में केंद्र के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और उत्तराखंड राज्य की ओर से चारधाम की एक कृति (मॉडल) भेंट की।

सतपाल महाराज ने कहा कि जैसे जैसे संक्रमण की गति थमेगी और स्थितियों में सुधार होगा, चारधाम की यात्रा को दूसरे राज्यों के लिए भी खोला जाएगा। सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के पर्यटन विकास में केंद्रीय मंत्रालय के सहयोग के लिए प्रह्लाद पटेल को धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा ‘’केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में चार धाम खुले और राज्य के ग्रीन जोन से यात्री वहां जा रहे हैं।

राज्य की जनता की तरफ से हमने चारधाम का एक मॉडल मंत्री को भेंट किया है।‘ केंद्रीय मंत्री के साथ मुलाकात में सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की ‘स्वदेश दर्शन’ और ‘प्रसाद’ योजनाओं के अंतर्गत उत्तराखंड सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन योजनाओं के लिए धनराशि स्वीकृत करने का भी अनुरोध किया।

सतपाल महाराज ने केंद्रीय मंत्री को जानकारी दी कि स्वदेश दर्शन योजना के अंतर्गत टिहरी में इको एंड एडवेंचर डेस्टिनेशन का 98 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब केवल टिहरी पार्किंग निर्माण का कार्य शेष बचा है जिसे सितंबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इसी प्रकार कुमाऊं हेरिटेज सर्किट का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। सतपाल महाराज ने केंद्रीय पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय से ‘महाभारत सर्किट’ कान्सेप्ट नोट सैद्धांतिक सहमति प्रदान करने की अपेक्षा भी जतायी। उन्होने बताया कि प्रसाद योजना के अंतर्गत केदारनाथ मार्ग पर अवस्थापना सुविधाओं के विकास के अंतर्गत 89 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिये गये हैं। शेष कार्य गतिमान है जिसे अक्टूबर 2020 तक पूरा कर लिया जाएगा।

बदरीनाथ धाम हेतु स्वीकृत योजना में अत्याधिक वर्षा और बर्फबारी होने के कारण पूर्व में अपेक्षित प्रगति नहीं हो पायी थी, परंतु वर्तमान में परियोजना पर निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। इसे निर्धारित समय में पूर्ण किये जाने के प्रयास किये जा रहे हैं। प्रसाद योजना के अंतर्गत गंगोत्री एवं यमुनोत्री में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई है।’

सतपाल महाराज ने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करने के साथ प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति शीघ्र जारी किये जाने का अनुरोध किया। सतपाल महाराज ने उत्तराखंड के स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (एसआइएचएम) के सेंट्रलाइजेशन के भारत सरकार के विचारार्थ प्रस्ताव को जल्द स्वीकृती देने का अनुरोध किया।

साथ ही अल्मोड़ा स्थित फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट (एफसीआइ) के लिए स्वीकृत 4.75 करोड़ रुपये की राशि में से शेष बची एक करोड़ रुपये की राशि को जारी करने का अनुरोध किया। अब तक इस मद में 3.75 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता जारी की जा चुकी है। हल्द्वानी से नैनीताल रोपवे परियोजना हेतु वायबेलिट गैप फंडिंग के प्रस्ताव के अनुमोदन की भी अपेक्षा की है।


आपदा में क्षतिग्रस्त हो गये केदारनाथ धाम स्थित विभिन्न कुंडों के पुनर्निर्माण के कार्य के लिए भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से अनापत्ति प्राप्त करने में भी मदद का आग्रह किया।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article कोरोना अपडेट: भारत में पिछले 24 घंटे में 45 हजार से ज्यादा मामलों की पुष्टि
Next Article मुख्यमंत्री ने ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का स्थलीय निरीक्षण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate