चमोली: टोक्यो ओलम्पिक खेलों के लिए स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में सेल्फी प्वाइंट बनाया गया है जनपद के अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक विजेता परमजीत सिंह तथा राष्ट्रीय स्तर पर पदक विजेता खिलाड़ी मानसी नेगी व आदित्य नेगी ने शनिवार को इसका शुभारंभ किया।
उल्लेखनीय है कि टोक्यो में ओलम्पिक खेल 24 जुलाई, 2020 से 09 अगस्त, 2020 के मध्य निर्धारित थे किन्तु कोरोना महामारी के कारण इन्हें एक वर्ष के लिए टाल दिया गया था। इस बार 23 जुलाई से ओलंपिक गेम्स होने हैं जिसके आगाज में अब एक महीने से भी कम वक्त बचा है जापान की मेजबानी में होने वाले इन खेलों के लिए कुछ देशों के खिलाड़ी पहुंचने भी लगे हैं। सभी खिलाड़ियों ने इसके लिए कमर कस ली है, हालांकि कुछेक ने नाम भी वापस लिए हैं लेकिन इतने बड़े आयोजन में खेलना हर किसी खिलाड़ी के लिए गौरव की बात होती है। इन खेलों में दुनियाभर से 11 हजार से ज्यादा खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है।