Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन
Uttarakhand Newsदेहरादून

देहरादून के विभिन्न वार्डों में 18 दिसंबर से विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का किया जाएगा आयोजन

December 16, 2024 11:39 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

दिनांक 18 दिसंबर 2024 से 27 फरवरी 2025 तक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन (एन.यू.एच.एम.) कार्यक्रम के तहत विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

स्वाति एस. भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा बताया गया कि एन.यू.एच.एम. कार्यक्रम के तहत एक नवाचार योजना के रूप में 20 विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर, देहरादून नगर निगम के मलिन बस्तियों में आयोजित किए जाएंगे, जहां स्वास्थ्य सेवाओं की अधिक आवश्यकता है। इन शिविर में निजी अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा भी अपनी सेवाएं प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा, इन शिविरों का उद्देश्य मलिन बस्तियों में रहने वाली जनसंख्या को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करना है। शिविरों में विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण एवं उपचार किया जाएगा। इसके अलावा, शिविरों में स्वास्थ्य संबंधित सेवाएं और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

चिकित्सा शिविर के आयोजन पर मिशन निदेशक ने कहा, “विशेषज्ञ चिकित्सा शिविरों के माध्यम से मलिन बस्तियों और स्वास्थ्य सेवाओं से वंचित क्षेत्रों के लोगों को विशेष चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। यह शिविर उन परिवारों के लिए विशेष रूप से लाभकारी होंगे, जिनके पास नियमित स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सीमित है।

मिशन निदेशक द्वारा अवगत कराया गया इस विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर के सफल क्रियान्वयन उपरांत यह शिविर प्रदेश के समस्त नगर निगम क्षेत्रों के मलिन बस्ती में भी आयोजित किए जाएंगे जिससे की वहां रहने वाले लोग लाभान्वित होंगे।

इस पहल से स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को अधिक समावेशी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इन शिविरों से न केवल जरूरतमंदों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता मिलेगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में भी सुधार होगा।

*विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का कार्यक्रम:*
इन शिविरों का आयोजन देहरादून नगर निगम के वार्डों में किया जाएगा। प्रत्येक शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम मौजूद होगी, जो विभिन्न बीमारियों की जांच और उपचार करेंगे। आम जनमानस से अपील है कि निम्नलिखित चिकित्सा शिविरों में आकर नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

शिविर का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है:
शिविर की दिनांक- वार्ड
18-12-2024 संजय कॉलोनी
23-12-2024 डीएल रोड
28-12-2024 चुक्खूवाला
2-1-2025 बिंदाल बस्ती
6-1-2025 कुसुम विहार
10-1-2025 दून विहार
14-1-2025 सत्तोवाली घाटी
18-1-2025 मुस्लीम बस्ती
22-1-2025 बिहारी बस्ती
25-1-2025 देहराखास
30-1-2025 नगर निगम कॉलोनी
6-2-2025 राजीवनगर
8-2-2025 सिंगल मंडी
11-2-2025 जैन प्लॉट
14-2-2025 चिढोवाली
17-2-2025 पथरिया पीर
18-2-2025 रांझावाला
20-2-2025 गुजरारा मानसिंह
24-2-2025 सेवला कलां
27-2-2025 नकरौंदा

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article शुभंकर की भव्य लॉन्चिंग, योग और मलखंभ भी राष्ट्रीय खेल का हिस्सा
Next Article मुख्यमंत्री ने किया प्रथम सोलर मेला “सौर कौथिग” का शुभारंभ
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate