Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मनसा देवी पहाड़ी के भूस्खलन वाले क्षेत्रों का विशेषज्ञों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > मनसा देवी पहाड़ी के भूस्खलन वाले क्षेत्रों का विशेषज्ञों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण
Uttarakhand News

मनसा देवी पहाड़ी के भूस्खलन वाले क्षेत्रों का विशेषज्ञों की टीम ने किया स्थलीय निरीक्षण

July 26, 2023 8:20 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट यथाशीघ्र की जायेगी प्रस्तुत : निदेशक यूएलएमएमसी
26 जुलाई, हरिद्वार: शिवालिक पर्वतमाला में स्थित मनसादेवी पहाड़ी पर इधर बरसात की वजह से हिलबाईपास व आबादी वाले क्षेत्रों में जगह-जगह लगातार हो रहे भू-स्खलन को देखते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर निदेशक उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन केन्द्र (यूएलएमएमसी) शान्तनू सरकार के निर्देशन में विशेषज्ञों की एक टीम, जिसमें यूएसडीएमए जीआईएस एक्सपर्ट डाॅ0 रोहित कुमार, यूएसडीएमए भूवैज्ञानिक डाॅ0 टन्ड्रिला सरकार ने बुधवार को बरसते हुये पानी के बीच पूरे भूस्खलन वाले क्षेत्रों का व्यापक व गहन स्थलीय निरीक्षण किया।

विशेषज्ञों की टीम मेला अस्पताल तिराहा होते हुये सर्वप्रथम ब्रह्मपुरी गेट के पास पहुंची, जहां से पैदल चलते हुये एसडीएम पूरण सिंह राणा, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण सुरेश तोमर, राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारी रविन्द्र पुण्डीर ने मनसा देवी पहाड़ी पर जगह-जगह हुये भूस्खलन के स्थलों को विशेषज्ञ टीम को दिखाते हुये मंशादेवी पैदल मार्ग पर पहुंचे।

यहां से होते हुये टीम व्यू प्वाइण्ट पर पहुंची और पूरी पहाड़ी का जायजा लेते हुये आगे की ओर बढ़ते चले गये। जैसे ही आगे बढ़े तो एक जगह पर काफी भूस्खलन हुआ था, जहां पर चलना भी मुश्किल हो रहा था, की परवाह किये बैगर विशेषज्ञों की टीम सहित सम्बन्धित अधिकारी संकरे फिसलने वाले मार्ग पर चलते हुये भूस्खलन के कारणों की पड़ताल करते हुये आगे के गन्तव्य पर पहुंचे।

स्थलीय निरीक्षण के दौरान विशेषज्ञ टीम को अधिकारियों ने हनुमान मन्दिर के पास तथा अन्य तीन-चार बैण्डों में हुये भूस्खलन तथा भूस्खलन रोकने के लिये तात्कालिक क्या उपाय किये जा रहे हैं, के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी।

यहां से होते हुये विशेषज्ञों की टीम सीढ़ियों से होते हुये भूस्खलन का जायजा लेते हुये अपर रोड स्थित भूरे की खोल तथा विष्णु मार्केट में जो बार-बार मलबा आ जा रहा है, उसका भी स्थलीय निरीक्षण किया। तत्पश्चात वे मां मंशादेवी मन्दिर पहुंचे, जहां से उन्होंने पूरी मंशा देवी पहाड़ी के चारों तरफ का जायजा लिया।

विशेषज्ञ टीम ने रेलव ट्रैक, पैदल मार्ग जहां-जहां पर धंसाव हो रहा है, का भी गहन व व्यापक स्थलीय निरीक्षण किया। निदेशक उत्तराखण्ड भूस्खलन न्यूनीकरण एवं प्रबन्धन केन्द्र (यूएलएमएमसी) शान्तनू सरकार ने मीडिया से वार्ता करते हुये बताया कि इस भूस्खलन से मनसादेवी मन्दिर तथा आसपास के क्षेत्र को कोई खतरा नहीं है तथा आज के स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट यथाशीघ्र दी जायेगी एवं उसी अनुसार मनसादेवी पहाड़ी व आसपास के क्षेत्र में हो रहे भूस्खलन की रोकथाम के सम्बन्ध में उचित कदम उठाये जायेंगे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article डॉ धन सिंह रावत बहुराज्यीय सहकारी समिति (संशोधन) विधेयक पास होना नए युग की शुरुआत : डॉ धन सिंह रावत
Next Article चमोली चमोली : ऑल्टो कार दुर्घटना में चार लोग घायल
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate