Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टिहरी गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिशन की कार्यकारणी गठित,सम्मेलन विभिन्न प्रस्तावो के साथ संपन्न हुआ: अंकित बडोनी मुख्य संयोजक
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टिहरी गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिशन की कार्यकारणी गठित,सम्मेलन विभिन्न प्रस्तावो के साथ संपन्न हुआ: अंकित बडोनी मुख्य संयोजक
Uttarakhand News

टिहरी गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिशन की कार्यकारणी गठित,सम्मेलन विभिन्न प्रस्तावो के साथ संपन्न हुआ: अंकित बडोनी मुख्य संयोजक

June 24, 2024 7:28 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

23 जून को ब्लॉक सभागार चम्बा मे आयोजित टिहरी गढ़वाल फोटोग्राफर एसोसिशन का सम्मेलन सम्पन्न हुआ, सम्मेलन की प्रथम पाली मे कार्यकारणी का गठन सर्वसम्मति से हुआ,सम्मेलन के मुख्य अतिथि जिला बार एसोसिएशन टिहरी गढ़वाल के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता शान्ति प्रसाद भट्ट, विशिष्ट अतिथि शहर कांग्रेस कमेटी नई टिहरी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पवार, नगर पालिका परिषद चम्बा के सभासद शक्ति प्रसाद जोशी, पण्डित दर्शन लाल उनियाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का शुभारंभ किया।

मुख्य अतिथि श्रीमान शान्ति प्रसाद भट्ट ने अपनें संबोधन में फोटोग्राफी की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “फोटोग्राफी उन लोगों के लिए खास महत्व रखती है, जो किसी भी खूबसूरत चीज को या नजारे या पल को अपने कैमरे में कैद कर लेना पसंद करते है,19 अगस्त को दुनियाभर में फोटोग्राफी दिवस के रूप मे मनाया जाता है, इसलिए आप सभी को भी इसी दिवस पर प्रति वर्ष अपना वार्षिक सम्मेलन रखना चाहिए,हमारा उतराखंड जो प्राकृतिक छटा, गंगा यमुनासहित अनेक नदियों, हिमनदो बुग्यालो, सघन वनों और प्रसिद्ध चारों धामों सहित अनेकों पर्यटक स्थलों पवित्र धार्मिक स्थलों, सहित टिहरी झील (सुमन सागर) के लिए प्रसिद्ध है, आप सभी नौजवान अपने कैरियर के रूप मे यहां बखूबी काम कर सकते है, मैं आपकी नवीन कार्यकारणी को बधाई शुभकामनाए देता हूं ”

विशिष्ट अतिथि कुलदीप सिंह पंवार ने टिहरी झील मे पर्यटन गतिविधियों, होमस्टे, नौकायन, सहित प्री वेडिंग सूटिंग का जिक्र करते हुए फोटोग्राफर एसोसिशन का आह्वान किया कि आप यहां स्वयं रोजगार खड़ा करे और टिहरी को पर्यटन गतिविधियों मे प्रदेश और देश का एक बड़ा डेस्टिनेशन बनाएं, हम आपकी हर संभव मदद करने को तैयार है, आज भी जिले मे जितने सरकारी आयोजन होते है, उनके लिए जो फोटोग्राफर लिए जा रहें है वे सभी बहार से आ रहे है, क्या यह काम हमारा नौजवान नहीं कर सकता है, ककिंतु कोई निर्वाचित प्रतिनिधि नही बोलता है,हम आपकी आवाज बनेंगे और हर मोर्चे पर मदद करेगें।
चंबा नगर पालिका परिषद के सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने सभी फोटोग्राफर साथियों का आभार व्यक्त किया और कहा चम्बा जिले के केंद्र मे है, इसलिए जब भी किसी फोटोग्राफर साथी को किसी तरह की दिक्कत हो तो हम उसके रात्री विश्राम की व्यवस्था निशुल्क कर सकते है।
आज फोटोग्राफर एसोसिशन टिहरी गढ़वाल की कार्यकारणी का गठन भी किया गया जिसमें मुख्य संयोजक अंकित बडोनी,अध्यक्ष मोहन डोभाल, सचिव ओम प्रकाश नौटियाल, कोषाध्यक्ष कुलदीप सिंह नेगी, सह सयोजक महादेव डोभाल चार उपाध्यक्ष चैन सिंह पंवार, विनय तिवाड़ी, आशीष बहुगुणा , जयनंद,को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया

इस अवसर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि ने उपस्थिति सभी फ़ोटोग्राफ़रो को आइडी कार्ड व प्रमाणपत्र वितरित किए, जिले भर से आए फोटोग्राफरों ने फोटोग्राफर एकता का परिचय देते हुए अपनी एसोसिशन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। और टिहरी ज़िले के सभी फोटोग्राफर भाइयो को कोई भी दिक़्क़त का सामना न करना पड़े इसके लिए यूनियन को मज़बूत करने के लिए एक साथ जुड़ने का आह्वान भी किया।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article विभिन्न विभागों से संबंधित 26 शिकायतें दर्ज, 12 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण
Next Article गर्भवती महिलाओं तथा नवजात बच्चों के लिए आंगनबाड़ियों में वेक्सीनेशन की अनिवार्यतः व्यवस्था करने के निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate