Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को मिला प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024”
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को मिला प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024”
Uttarakhand News

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को मिला प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024”

March 21, 2024 10:02 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश, 21-03-2024: आर. के. विश्‍नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसीआईएल ने अवगत कराया कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड को विद्युत क्षेत्र में गोल्‍ड कैटेगरी का प्रतिष्ठित “जीईईएफ ग्‍लोबल इंवायरमेंट अवार्ड- 2024” प्रदान किया गया।

विश्‍नोई ने कहा कि टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और इस पुरस्कार की प्राप्ति टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड द्वारा किफायती विद्युत प्रदान करने एवं पर्यावरणीय दुष्‍परिणाम के समाधान के लिए व्यावसायिकता और संवेदनशीलता के प्रदर्शन का प्रमाण है। यह पुरस्कार समारोह 20 मार्च, 2024 को जेडब्ल्यू मैरियट एयरोसिटी, नई दिल्ली में वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा शिखर सम्मेलन-2024 और वैश्विक पर्यावरण – सुरक्षा पुरस्कार- 2024 के दौरान आयोजित किया गया ।

विश्नोई ने कहा कि इस वार्षिक पुरस्कार में टीएचडीसीआईएल की उपलब्धि विद्युत क्षेत्र में पर्यावरणीय सततता एवं नवाचार में उसके उत्‍कृष्‍ट योगदान को प्रदर्शित करती है। टीएचडीसीआईएल विद्युत क्षेत्र में उत्कृष्टता के प्रतीक के रूप में अपना स्‍थान बनाए हुए है, जो पर्यावरणीय प्रबंधन के प्रति प्रतिबद्धता और विद्युत के सतत उत्‍पादन के लिए एक सामंजस्यपूर्ण सहयोग का प्रदर्शन करता है। विश्नोई ने आगे अवगत कराया कि कंपनी की बहुमुखी पहल, सामुदायिक जुड़ाव और बुनियादी मूल्यों के अनुपालन ने ग्लोबल अवार्ड- 2024 के लिए टीएचडीसीआईएल को एक उत्कृष्ट दावेदार के रूप में स्‍थापित किया ।

शैलेंद्र सिंह , निदेशक (कार्मिक), टीएचडीसीआईएल ने निगम के सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वसनीय और किफायती विद्युत स्रोतों को विकसित करने के अपने प्रयास में टीएचडीसीआईएल द्वारा पर्यावरणीय संवेदनशीलता के साथ निरंतर उत्‍कृष्‍ट प्रदर्शन का परिणाम है। टीएचडीसीआईएल का अनुकरणीय योगदान और उपलब्धियाँ हमें इस प्रतिष्ठित सम्मान के योग्य प्राप्तकर्ता के रूप में स्थापित करती हैं। श्री शैलेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आंतरिक जागरूकता कार्यक्रमों से लेकर वैश्विक सहयोग तक संगठन का समग्र दृष्टिकोण एक निश्चित सतत एवं सुनहरे भविष्य के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को सुदृढ बनाता है।

इस अवसर पर, टीएचडीसीआईएल की ओर से महाप्रबंधक (सामाजिक एवं पर्यावरण), अमरदीप ने यह पुरस्कार प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान, लोक नायकों, टीमों, इकाइयों, परियोजनाओं और संगठनों को उनके असाधारण योगदान, प्रतिबद्धता, व्यावसायिकता और कार्यों के लिए सम्मानित किया गया, जो नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों और सतत पर्यावरणीय विकास पर ध्यान केंद्रित करते हुए सकारात्‍मक सहयोग से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए प्रयासरत हैं।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड, विद्युत क्षेत्र का अग्रणी एवं लाभ अर्जित करने वाला सार्वजनिक उपक्रम है, जिसे जल विद्युत, सौर, पवन और तापीय विद्यत स्रोतों के दोहन में विशेषज्ञता हासिल है। टीएचडीसीआईएल की वर्तमान संस्‍थापित क्षमता 1587 मेगावाट है, जिसमें उत्तराखंड में टिहरी बांध और एचपीपी (1000 मेगावाट), कोटेश्वर एचईपी (400 मेगावाट), गुजरात के पाटन में 50 मेगावाट तथा द्वारका में 63 मेगावाट के पवन ऊर्जा परियोजना, उत्‍तर प्रदेश के झांसी में 24 मेगावाट की ढुकवां लघु जल विद्युत परियोजना एवं केरल के कासरगोड में 50 मेगावाट की सौर विद्युत परियोजना की सफलतापूर्वक कमीशनिंग को इसका श्रेय जाता है। इसके अतिरिक्‍त, यह भी उल्लेखनीय है कि टीएचडीसीआईएल की मध्‍य प्रदेश के सिंगरौली में स्‍थित अमेलिया कोयला खदानें प्रचालन में हैं। टीएचडीसीआईएल उत्कृष्टता, सततता और सामुदायिक विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारत के विद्युत परिदृश्य में महत्वपूर्ण योगदान हेतु प्रयासरत है।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल गिरफ्तार
Next Article सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में पत्रकार होली मिलन समारोह का आयोजन
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate