Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand Jobs > टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार
Uttarakhand JobsUttarakhand News

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने जीता प्रथम राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

September 14, 2024 8:47 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

ऋषिकेश – 14 सितंबर, 2024 :

आर के. विश्नोई, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड ने अवगत कराया कि भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा आज 14 सितंबर, 2024 को निगम को राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्यान्वयन के लिए ‘टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड’ को वर्ष 2023-24 के राजभाषा कीर्ति पुरस्कार के अंतर्गत ‘क’ क्षेत्र के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों की श्रेणी के अंतर्गत प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया है।

यह राजभाषा कार्यान्वयन के क्षेत्र में निगम की बड़ी उपलब्धियों में से एक है और इसके पीछे निगम के प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी की निगम में राजभाषा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है। निगम के सभी कर्मचारी इसके लिए बधाई के पात्र हैं।

यह पुरस्कार भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग द्वारा भारत मंडपम्, नई दिल्ली में आयोजित किए गए हिंदी दिवस के भव्य समारोह एवं चतुर्थ अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में माननीय केंद्रीय गृहमंत्री, श्री अमित शाह के कर-कमलों से टीएचडीसी के निदेशक(वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग ने प्राप्त किया। समारोह में माननीय गृह राज्यमंत्री, श्री नित्यानंद राय, संसदीय राजभाषा समिति के सदस्य, श्री भृतहरि महताब, प्रख्यात कवि हरिओम पंवार, राजभाषा विभाग की सचिव, श्रीमती अंशुली आर्या, संयुक्त सचिव, डॉ श्रीमती मीनाक्षी जौली सहित अनेक गणमान्य विद्वान व्यक्ति उपस्थित थे। समारोह में हिंदी के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज करने वाले अनेक विद्वानों के साथ-साथ पूरे देश के केंद्र सरकार के मंत्रालयों/संस्थानों/कार्यालयों/स्वायत्तशासी निकायों के प्रमुख एवं विभिन्न समितियों के अध्यक्ष, राजभाषा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

शैलेन्द्र सिंह, निदेशक(कार्मिक), टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड एवं अध्यक्ष, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, हरिद्वार ने टीएचडीसी के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस अवसर पर बधाई देते हुए कहा कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने विद्युत उत्पादन के मूल कार्य के साथ-साथ राजभाषा हिंदी के कार्यान्वयन में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है। राजभाषा के क्षेत्र में निगम की क्षमताओं को दृष्टिगत रखते हुए राजभाषा विभाग ने टीएचडीसी को हरिद्वार एवं टिहरी की नगर राजभाषा कार्यान्वयन समितियों का दायित्व भी सौंपा हुआ है। जिसका निर्वहन टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड पिछले 07 वर्षों से कर रही है। निगम में राजभाषा कार्यान्वयन को सुदृढ़ करने के साथ ही टीएचडीसी के राजभाषा अधिकारी इन समितियों के सदस्य संस्थानों में राजभाषा कार्यान्वयन सुनिश्चित करने में जुटे हुए हैं।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले निगम के निदेशक(वित्त), श्री सिपन कुमार गर्ग ने कहा कि यह पुरस्कार इस बात का प्रतीक है कि टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड अपने सभी संवैधानिक एवं सांविधिक दायित्वों का निर्वाह करने के लिए कटिबद्ध है। संविधान में हिंदी को राजभाषा का दर्जा दिया गया है।

निगम में राजभाषा हिंदी को पूर्ण रूप से स्थापित करने के निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। टीएचडीसी राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम का अनुपालन करने का भरसक प्रयास कर रही है। 2023-24 के दौरान टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कारपोरेट कार्यालय सहित अनेक यूनिट/कार्यालयों का संसदीय राजभाषा निरीक्षण हुआ है और विद्युत मंत्रालय के अधिकारियों के द्वारा भी निगम के विभिन्न कार्यालयों व यूनिटों का राजभाषा निरीक्षण किया गया जिनके दौरान निरीक्षणकर्ता अधिकारियों के द्वारा निगम में राजभाषा के कार्यान्वयन पर उत्कृष्टतापूर्ण टिप्पणी की गई है।

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड की ओर से श्री सिपन कुमार गर्ग, निदेशक(वित्त) के साथ श्री ईश्वर दत्त तिग्गा, अपर महाप्रबंधक (मा.सं.एवं प्रशा.), श्री रोबिन सिंघल, वरि.प्रबंधक(वित्त), श्री पंकज कुमार शर्मा, उप प्रबंधक (राजभाषा) सहित हिंदी अनुभाग के अनेक वरिष्ठ एवं कनिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article डोईवाला से उत्तरकाशी तक बनेगा 122 किमी लंबा रेलवे ट्रैक
Next Article उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सक्रिय दृष्टिकोण
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate