Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज़
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज़
Uttarakhand News

स्वस्थ थायराइड में है आपके स्वास्थ्य का राज़

May 24, 2024 7:55 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

(डॉ श्रेया शर्मा,विशेषज्ञ, एंडोक्रिनोलोजी डिपार्टमेंट,मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून)
हर वर्ष 25 मई को विश्व थायराइड दिवस मनाया जाता है। 2024 वर्ष के विश्व थायराइड दिवस की थीम “गैर-संचारी रोग (एनसीडी)” है। आज हम एक ऐसे विषय पर विचार विमर्श करने जा रहे हैं जो विश्व स्तर पर लाखों लोगों को प्रभावित करता है- यह है हमारी थायराइड ग्रंथि का स्वास्थ्य। थायराइड ग्रंथि तितली के आकार की एक ग्रंथि है जो हमारी गर्दन के सामने की तरफ, श्वास नली के पास ,स्थित होती है। यह ग्रंथि हमारे शरीर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यह हमारी हृदय गति से लेकर हमारी ऊर्जा के स्तर तक, हर चीज को प्रभावित करती है ।इसलिए जब थायराइड ग्रंथि में कोई विकार या समस्या आ जाती है तब वह हमारे पूरे शरीर में होने वाली प्रक्रियाओं को प्रभावित करती है। थायराइड ग्रंथि से स्रावित होने वाला हार्मोन हमारे मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करता है ,अतः एक अस्वस्थ थायराइड सामाजिक और पारिवारिक प्रोडक्टिविटी को प्रभावित करती है।

विश्व में हर दस व्यक्ति में एक थायराइड की समस्या से ग्रस्त है। महिलाओं को थायराइड की समस्या होने की संभावना अधिक होती है। 35 वर्ष या उससे अधिक आयु के लोगों को थायराइड की समस्या होने की आशंका अधिक हो जाती है। थायराइड की समस्या अनुवांशिक रूप से परिवारों में चलती है।इसके जोखिम कारकों – जैसे उम्र, लिंग, पारिवारिक इतिहास और ऑटोइम्यून स्थितियों – को समझ कर हम इन रोगों का इनकी शुरुआती स्थिति में पता लगा सकते हैं, जिससे इनके उचित प्रबंधन में मदद मिलती है।

थायराइड की समस्याएं विभिन्न कारणों से पैदा हो सकती है। इनमें से कुछ थायराइड ग्रंथि की कार्यप्रणाली में बदलाव से होती हैं, जबकि अन्य थायराइड ग्रंथि की संरचना में परिवर्तन के कारण होती हैं। इन समस्याओं के कारण शरीर के अंदर थायराइड हार्मोन का संतुलन बिगड़ जाता है। हाइपोथायराइडिज्म में थायराइड ग्रंथि बहुत कम थायरोक्सिन हार्मोन बनाती है, जबकि हाइपर थायराइडिज्म में थायराइड ग्रंथि अधिक थायरोक्सिन हार्मोन बनाती है। अतः सही निदान के बाद प्रभावी उपचार किया जाना आवश्यक है। कुछ लक्षण जैसे थकान, वजन में परिवर्तन, मनोदशा में बदलाव, और नींद में गड़बड़ी, जैसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो अपने चिकित्सक से परामर्श करने में संकोच न करें।

थायराइड के रोगों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि रोगी को चिकित्सक की निगरानी में नियमित रूप से जांच करानी चाहिए। समय-समय पर जांच और रक्त परीक्षणों के माध्यम से, आपके चिकित्सक यह आकलन कर सकते हैं कि आप जो उपचार ले रहे हैं वह कितना प्रभावी है, तथा समय-समय पर आवश्यक बदलाव कर सकते हैं, और जान सकते हैं कि रोग की स्थिति में सुधार हो रहा है अथवा नहीं, और कोई जटिलता तो नहीं आ रही है ।

आइए महिलाओं के स्वास्थ्य पर थायराइड विकारों के महत्वपूर्ण प्रभाव पर चर्चा करें, विशेष रूप से गर्भावस्था के दौरान। माँ और गर्भ में पल रहे शिशु, दोनों के लिए इन रोगों का उचित प्रबंधन बहुत ही महत्वपूर्ण है। यदि आप गर्भ धारण करने की योजना बना रही हैं,या पहले से गर्भवती हैं,तो यह बहुत आवश्यक है कि आप अपने चिकित्सक से अपनी थायराइड संबंधी जांच अवश्य करा लें, और थायराइड के स्वास्थ्य संबंधी कोई भी समस्या मिले तो अपने चिकित्सक से अवश्य विचार विमर्श करें, क्योंकि थायराइड संबंधी स्वास्थ्य समस्याएं आपके साथ, आपके बच्चे के वर्तमान, और भविष्य के स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, जिसमें शिशु का मानसिक विकास भी प्रभावित हो सकता है। थायराइड की समस्या से ग्रस्त महिलाओं में गर्भ धारण करने में भी समस्या हो सकती है।

अंत में, आइए अब हम जानेंगे कि थायराइड की समस्याओं के साथ हम कैसे इन बीमारियों का सही प्रबंधन करके ,सामान्य जीवन जी सकते हैं ।इसमें‌ ,जीवन शैली और आहार की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। एक संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव प्रबंधन, आपकी थायराइड के स्वास्थ्य को सकारात्मक रूप से प्रभावित करता है। अधिकतर थायराइड की समस्याएं ऑटो इम्यूनिटी के कारण होती हैं जिसमें आपके स्वयं के शरीर की ओवर एक्टिव इम्यूनिटी की प्रतिक्रिया स्वरूप रोगों के लक्षण पैदा होते हैं । ऑटो इम्युनिटी इवेंट के आकलन के लिए थायराइड एंटीबॉडी परीक्षण किया जाता है। थायराइड का अल्ट्रासाउंड परीक्षण, थायराइड ग्रंथि के आकार, या थायराइड में गांठ इत्यादि की जांच के लिए किया जाता है। आयोडीन की भोजन में कमी से भी थायराइड की समस्याएं पैदा होती है। आयोडीन युक्त नमक खाने से थायराइड का स्वास्थ्य बना रहता है ।भोजन और व्यायाम जैसी स्वस्थ आदतें, आपकी चल रही चिकित्सा को ज्यादा प्रभावी बनाती है ,और थायराइड समस्याओं के बावजूद आपको सामान्य जीवन जीने में मदद करती हैं। इसके लिए आवश्यक है कि चिकित्सक के निर्देशन में हर दो से तीन महीने में थायराइड फंक्शन टेस्ट करवाना चाहिए।

इसके लिए अपने चिकित्सक से लगातार विचार विमर्श आवश्यक है ।

थायराइड के उपचार में यह आवश्यक है कि आप प्रतिदिन थायराइड हार्मोन की गोलियां लें। महत्वपूर्ण बात यह है कि अपने चिकित्सक के निर्देश के बिना अपनी दवा बंद न करें और खुराक में बदलाव भी न करें।सही-सही और नियमित उपचार से थायराइड के लक्षणों से राहत मिल जाती है,और आप बिल्कुल सामान्य जीवन जी सकते हैं।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से चारधाम यात्रा की समीक्षा की
Next Article एम्स के रेजिडेंस डॉक्टरों ने बृहस्पतिवार की देर शाम हड़ताल समाप्त कर दी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate