Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: चार दिसंबर देहरादून में लागू रहेगा ये ट्रैफिक रूट प्लान, जानिए कहां से मिलेगा जाने का रास्ता
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चार दिसंबर देहरादून में लागू रहेगा ये ट्रैफिक रूट प्लान, जानिए कहां से मिलेगा जाने का रास्ता
Uttarakhand News

चार दिसंबर देहरादून में लागू रहेगा ये ट्रैफिक रूट प्लान, जानिए कहां से मिलेगा जाने का रास्ता

December 3, 2021 7:58 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

चार दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की परेड मैदान में होने वाली जनसभा को लेकर आम जनमानस को जाम से परेशानी न हो उसके लिए देहरादून पुलिस ने ट्रैफिक प्लान जारी किया है। इसके तहत कार्यक्रम स्थल के आसपास कनक चौक, लैंसडौन चौक, कॉन्वेन्ट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा पूरी तरह जीरो जोन रहेगा। यहां हर तरह के वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। रेहड़ी-ठेली आदि लगाने पर पूरी तरह पाबंदी लगाई गई है।

बहल चौक, धर्मपुर चौक, बिंदाल पुल तिराहा, सहारनपुर चौक और सहस्त्रधारा क्रासिंग ओर बैरियर व डायवर्जन लगाए जायेंगे। रूट डायवर्जन प्लान के तहत बसों और विक्रमों का रास्ता बदला हुआ रहेगा। डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक लागू रहेगा।

दो नंबर रूट रायपुर रूट के सभी विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिए जाएंगे। तीन नंबर धर्मपुर रूट के सभी विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे। पांच व आठ नंबर आइएसबीटी रूट के सभी विक्रम रेलवे गेट से वापस कर दिए जाएंगे। प्रेमनगर रूट के सभी विक्रम प्रभात कट से वापस किए जाएंगे। एक नंबर राजपुर रोड के सभी विक्रम बहल चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे।

आइएसबीटी से राजपुर जाने वाली बसें बल्लूपुर से कैंट क्षेत्र होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जाएंगी। प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली बसें बल्लूपुर से कैंट क्षेत्र होते हुए दिलाराम, कैनाल रोड, आइटी पार्क, सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जाएंगी। रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली बसें सहस्त्रधारा क्रासिंग, आइटीपार्क, कैनाल रोड, दिलाराम, न्यू कैंट रोड, बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जाएंगी। डोईवाला से देहरादून आने वाली बसें रिस्पना पुल, आइएसबीटी, सहारनपुर चौक, प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जाएंगी। रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली बसें रायपुर, आइएसबीटी, रिस्पना, गुल्लर घाटी की ओर जाएगी।

जनसभा में शामिल होने वाले लोगों के लिए दिशा निर्देश-

ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्त्रधारा चौक तक आ सकेंगे। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्त्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरुद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा। हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक की तरफ भेजा जाएगा। यहां वाहन बन्नू स्कूल ग्राउंड, गुरुनानक इंटर कालेज ग्राउंड में पार्क होंगे। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू भाजपा कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।

चकराता, विकासनगर से आने वाली बसें सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर द दून स्कूल के सामने खाली भूमि पर पार्क होंगी। छोटे वाहन बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्र, पूर्व कार्यालय हेमवती नंद बहुगुणा गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क होंगे, रुड़की एवं सहारनपुर से आइएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। उक्त सभी बसें हिंदू नेशनल इंटर कालेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क होंगी।

मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे आफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क होंगे।
सांसद, मंत्री, विधायक, वीआइपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी और पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी। पास धारक वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी। पासधारकों के वाहन घंटाघर, दर्शनलाल चौक से होकर सेंट थामस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क होंगे।

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नौकरी के नाम पर ढाई लाख से अधिक की धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने दबोचा
Next Article मुख्यमंत्री वर्चुअल माध्यम से भी जुड़ेगे जनता से, दूरस्थ क्षेत्रों को भी मिलेगी संवाद की सुविधा
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Uttarakhand News
January 24, 2026
उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate