Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: एम्स में अंग प्रत्यारोपण विषय पर आयोजित दो दिवसीय सीएमई संपन्न
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > एम्स में अंग प्रत्यारोपण विषय पर आयोजित दो दिवसीय सीएमई संपन्न
Uttarakhand News

एम्स में अंग प्रत्यारोपण विषय पर आयोजित दो दिवसीय सीएमई संपन्न

July 30, 2023 4:52 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

एम्स ऋषिकेश यूरोलॉजी विभाग एवं टेलिमेडिसिन सोसाईटी ऑफ इंडिया उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में अंग प्रत्यारोपण विषय पर आयोजित दो दिवसीय सीएमई रविवार को संपन्न हो गई।

सीएमई में देशभर के विभिन्न मेडिकल संस्थानों से जुटे अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को अंग प्रत्यारोपण प्रक्रिया के लिए कैडेवर्स पर मानव अंगों को निकालने का लाइव डैमो का प्रदर्शन किया।

इसके साथ ही उन्होंने डोनेट बॉडी से अंगों को निकालने और प्रत्यारोपण विषय पर व्याख्यान दिए और अपने लंबे अनुभवों को भी प्रतिभागियों से साझा किया। सीएमई के अंतर्गत जीवन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण अंग प्रत्यारोपण विषय पर एक स्पेशल मूवी आई जिंदगी का प्रदर्शन भी किया गया, जिसके माध्यम से जनजागरुकता के मद्देनजर अंगदान को बढ़ावा देने व मनुष्य के विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण से जुड़े कई अहम और तकनीकि जानकारियां दी गई।

एम्स परिसर में यूरोलॉजी विभाग व टेलिमेडिसिन सोसाईटी ऑफ इंडिया टीएसआई उत्तराखंड स्टेट चैप्टर की अंग प्रत्यारोपण विषयक सीएमई कम वर्कशॉप का रविवार को दूसरे दिन मुख्य अतिथि डीजीएचएस डॉ. अतुल गोयल व विशिष्ट अतिथि डीजी हेल्थ उत्तराखंड डा. विनीता शाह ने विधिवत शुभारंभ किया।

टीएसआई की अध्यक्ष एवं संस्थान की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह की देखरेख में आयोजित कार्यशाला में देशभर के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों के अंग प्रत्यारोपण विशेषज्ञों ने व्याख्यानमाला के माध्यम से प्रतिभागियों के समक्ष अपने अनुभव साझा किए और अंग प्रत्यारोपण से जुड़ी विभिन्न वैज्ञानिक व तकनीकि जानकारियों से आगंतुकजनों को अवगत कराया। इस दौरान बतौर मुख्य वक्ता डॉ. प्रांजल मोदी, प्रो. सुनील श्रोफ व डॉ. आदित्य प्रधान ने व्याख्यान दिए।
संस्थान के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. अंकुर मित्तल ने बताया कि इसके साथ ही कार्यशाला के अंतर्गत एम्स के एनोटॉमी विभाग के डाइसेक्शन हॉल में कैडेवर रिट्रिवल का लाइव प्रदर्शन किया गया। जिसमें एनोटॉमी विभाग के प्रोफेसर मुकेश सिंघला व डॉ. मृणाल का विशेष सहयोग रहा।

इस दौरान मद्रास मेडिकल मिशन हॉस्पिटल चेन्नई के यूरोलॉजिस्ट व ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनील श्रोफ, अहमदाबाद के वरिष्ठ ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ डॉ. प्रांजल मोदी व डॉ. आदित्य प्रधान ने डैमो दिखाकर कैडेवर से शरीर से ऑर्गेन निकालने की संपूर्ण प्रक्रिया बताई। जिसका इन हाउस व विभिन्न माध्यमों से लाइव प्रदर्शन भी किया गया। इस दौरान तीनों विशेषज्ञ चिकित्सकों ने डोनेट बॉडी से किडनी, लीवर व पेनक्रियाज निकालने के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी।

संस्थान के यूरोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. अंकुर मित्तल ने बताया कि अंग प्रत्यारोपण एक जटिल प्रक्रिया है, लिहाजा इस तरह की कार्यशालाओं के माध्यम से विशेषज्ञों व लंबे अरसे से इस कार्य को करते आ रहे विशेषज्ञ चिकित्सकों के अनुभव का सभी को लाभ प्राप्त होता है।

सीएमई के अंतर्गत एम्स ऑडिटोरियम में जीवन के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण अंग प्रत्यारोपण विषय पर आई जिंदगी नामक विशेष मूवी का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से जनजागरुकता के मद्देनजर मनुष्य के विभिन्न अंगों के प्रत्यारोपण से जुड़े कई अहम और तकनीकि जानकारियां दी गई।

मूवी के माध्यम से जोर दिया गया कि अमूल्य जीवन को बचाने के लिए विभिन्न अंगों का स्वैच्छिक दान कितना महत्वपूर्ण है। अंगदान विषयक मूवी के प्रदर्शन के दौरान एम्स ऑडिटोरियम तीन सौ से अधिक प्रतिभागियों से खचाखच भरा हुआ था, जिसमें लोगों ने अंगदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से तैयार की गई मूवी की सराहना की।

सीएमई में दिल्ली एम्स के ट्रांसप्लांट सर्जन प्रो. वीके बंसल, टीएसआई के राष्ट्रीय सचिव डॉ. मुर्थि रेमिला, टीएसआई उत्तराखंड स्टेट चैप्टर की उपाध्यक्ष डा. शालिनी राजाराम, नोटो के निदेशक डॉ. अनिल कुमार, डॉ. दीपक गुप्ता और डॉ. कृष्ण कुमार, एम्स यूरोलॉजी विभाग के डॉ. ए.के. मंडल, डॉ. विकास पवार, डॉ. पीयूष गुप्ता ने भी प्रतिभाग किया।

सीएमई में एम्स संस्थान की डीन प्रोफेसर जया चतुर्वेदी, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव मित्तल, प्रो. एनके भट, प्रो. अमित गुप्ता, डॉ. मीनाक्षी धर, डॉ. रोहित गुप्ता, डॉ. रजनीश कुमार अरोड़ा, डा मृत्युंजय कुमार, डॉ गौरव जैन, डॉ. निर्झर राज, डा. नीति गुप्ता, डॉ. सरोन कंडारी, ट्रांसप्लांट को- ऑर्डिनेटर डा. देशराज सिंह सोलंकी, डॉ. हर्षित, ज्वाइन सेक्रेट्री विनीत कुमार, डा. राज राजेश्वरी, मनीष शर्मा आदि शामिल थे।

संस्थान के एनोटॉमी, जनरल सर्जरी, एनेस्थिसिया, ट्रॉमा सर्जरी एंड क्रिटिकल केयर, इटरनल मेडिसिन, सीटीवीएस, गैस्ट्रो एंट्रोलॉजी, जेरिट्रिक मेडिसिन, न्यूरो सर्जरी, न्यूरोलॉजी, जीआई सर्जरी, नेत्र रोग विभाग, नेफ्रोलॉजी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग आदि विभागों ने कार्यशाला के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
TAGGED:एम्स
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article देहरादून में अलग-अलग हादसों में एक व्यक्ति की मौत, दो घायल
Next Article उत्तरकाशी: खाई की और लटक गई मैक्स, फिर हुआ चमत्कार
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate