Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: तोली गांव में दो महिलाओं की हुई थी मौत, एक व्यक्ति घायल, 12 पशु हानि
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > तोली गांव में दो महिलाओं की हुई थी मौत, एक व्यक्ति घायल, 12 पशु हानि
Uttarakhand News

तोली गांव में दो महिलाओं की हुई थी मौत, एक व्यक्ति घायल, 12 पशु हानि

July 28, 2024 12:01 am
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

जनपद टिहरी गढ़वाल के भिलंगना ब्लॉक के बालगंगा क्षेत्र में 26 जुलाई की रात को हुई अतिवृष्टि और भूस्खलन से तोली गांव के एक मकान में मलवे में दो महिलाएं तथा गांव में कुछ लोगों के पशुओं के दबने की सूचना प्राप्त हुई। तत्काल एसडीआरएफ, पुलिस, राजस्व, स्वास्थ्य विभाग की टीमें मौके के लिए रवाना हुई तथा खोज एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मकान उपर से सीसी मार्ग का मलवा आने से क्षतिग्रस्त हुआ।

प्राकृतिक आपदा में क्षतिग्रस्त हुए आवास से रेस्क्यू टीम ने दोनों बॉडी सरिता देवी पत्नी वीरेंद्र लाल तथा अंकिता पुत्री वीरेंद्र लाल को निकाल गया। शवों का पंचनामा कर आवश्यक कार्यवाही की गई। घायल वीरेंद्र सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद पीएचसी बेलेश्वर ले जाया गया।

इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक के साथ आपदाग्रस्त गांव एवं क्षेत्रों का भ्रमण किया गया। शोक संतप्त परिवार से मिलकर दुर्घटना पर शोक संवेदना व्यक्त कर दिवंगत आत्माओं की शांति तथा परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहन करने शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की गई। मा. विधायक घनसाली शक्ति लाल शाह ने मृतकों के 4-4 लाख के राहत राशि के चेक परिजन को दिए गए। आवास क्षति का 01 लाख 35 हजार रुपए का चेक भी तत्काल उपलब्ध कराया गया। इसके साथ ही 2 पशु हानि का जांचोपरांत 57500 की मुआवजा राशि के चेक वितरित किए गए।

तोली गांव में 12 पशु हानि की भी सूचना प्राप्त हुई। इसके साथ ही रा.उच्च प्रा. विद्यालय भवन भिगुन क्षतिग्रस्त, कुछ स्कूलों को जाने वाले पुल एवं संपर्क मार्ग बाधित, बुढ़ाकेदार-तिनगढ- जाखणा रिंग रोड़ जगह जगह वाशआउट/मलवा आने से अवरुद्ध,, पेयजल लाइने एवं सिंचाई नहरे क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त हुई हैं। सभी संबंधित अधिकारियों को अपनी अपनी टीमें गठित कर आपदाग्रस्त क्षेत्रों में निरीक्षण कर क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने तथा नियमनुसार मुवाअजा देने को कहा गया। लोनिवि के अधिकारियों को सड़क से तत्काल मलवा हटाने तथा पानी निकासी हेतु नाली बनाने को कहा गया।

तिनगढ गांव को खाली कराकर लोगों को अस्थाई राहत शिविर रा.ई.का. बिनकखाल में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के लिए खाने की व्यवस्था करने, बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था, शुद्ध पेयजल, साफ सफाई, डॉक्टर की व्यवस्था, लोगों के आवागमन के लिए वाहन व्यवस्था आदि समस्त आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इसके साथ ही भीगून एवं तोली गाँव के लोगों के लिए भी जी.आई.सी. कोट बिशन स्कूल में अस्थाई राहत शिविर बनाया गया है। जहां सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने निर्देश दिए गए।तिनगढ के लोगों द्वारा विस्थापन की मांग की गई। विस्थापन हेतु भूमि चिन्हित करने को कहा गया।

क्षेत्रों में अतिवृष्टि और भूस्खलन के चलते बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत आपदा प्रभावित क्षेत्र थाती बूढाकेदार में स्थित कक्षा 01 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 29.07.2024 से 03.08.2024 तक अवकाश घोषित किया गया है। इसके साथ ही विकासखण्ड भिलंगना के अन्य क्षेत्रों में स्थित कक्षा 01 से 12 तक के सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों में दिनांक 29.07. 2024 से 31.07.2024 तक अवकाश घोषित किया गया है।

आपदाग्रस्त क्षेत्र थाती बुढ़ाकेदार में पुल के पास एक घर बहने की सूचना है। धाम के गेट के नीचे बाजार में नदी के जलस्तर से सड़क खोखली हो रही है। खोखली हो रही सड़क में घर और दुकानों को खाली कराया गया है। एक अति संवेदनशील श्रीमती पूर्णिमा देवी के घर के समान को शिफ्ट करने को कहा गया। लोगों ने नदी में चैनलाइजेशन करने और नदी से गाद हटाने की मांग की।

इस मौके पर सीओ टिहरी औसीन जोशी, एसडीएम घनसाली अपूर्वा सिंह, तहसीलदार महेशानंद, नायब तहसीलदार बीरम सिंह, प्रधान तोली रमेश सिंह, प्रधान भीगून रीना देवी सहित एसडीआरएफ के जवान, स्वास्थय, राजस्व, नगर पंचायत की टीमें, रेखीय एवं अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने हिमालयी राज्यों के लिए विशिष्ट नीतियां बनाने का किया अनुरोध
Next Article बाल गंगा एवं बूढ़ा केदार में बचाव कार्य प्रभावी तरीके से चलाए जाने के निर्देश
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate