Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उदीयमान मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, प्रत्येक जिले से 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का होगा चयन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उदीयमान मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, प्रत्येक जिले से 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का होगा चयन
Uttarakhand News

उदीयमान मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना, प्रत्येक जिले से 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का होगा चयन

September 4, 2023 10:29 pm
Share
4 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रुद्रप्रयाग : खेल छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला स्तर पर कसरत शुरू हो गई है। जिला प्रशासन ने खिलाड़ियों के चयन की कार्रवाई के लिए जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं की तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में बैठक आयोजित कर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग को आपसी समन्वय स्थापित कर बिना देरी के खेल छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना का विकास खंड एवं नगर पालिका स्तर पर कार्यक्रम शुरू करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार की महत्वकांक्षी योजना है जिसका लाभ हर योग्य उदीयमान खिलाडी को मिलना चाहिए। योजना के अंर्तगत प्रत्येक छात्र को 2000 रूपये प्रतिमाह छात्रवत्ति दी जानी है। खिलाडियों को चयन के लिए विकास खंड, नगर पालिका एवं जिला स्तर पर प्रतियोगिता पास करनी होगी। योजना के तहत 05 बैटरी टेस्ट एवं 12 खेलों के जरिए मैरिट के आधार पर छात्रों का चयन होगा।

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ब्लाक, नगर एवं जिला स्तर पर चयन ट्रायल हेतु संबधित खेलों के लिए 12-12 व्यायाम प्रशिक्षक एवं 08-08 सहायक अध्यापक तैनात करने के निर्देश दिए। वहीं जिला युवा कल्याण अधिकारी को चयन ट्रायल हेतु क्षेत्रीय कल्याण अधिकारी एवं व्यायाम प्रशिक्षक तथा 04-04 पीआरडी स्वयं सेवकों को तैनात करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूरे आयोजन के दौरान सभी स्थलों पर स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीम, जल निगम को पेयजल व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग को कर्मचारी उपलब्ध करवाने के निर्देश भी दिए हैं। आवेदन के लिए छात्रों को आवेदन पत्र के साथ अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, स्थाई निवास, बैंक की पासबुक की छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।

इस पर विस्तार से जानकारी देते हुए खेल विभाग के वरिष्ठ सहायक ठाकुर सिंह राणा ने अवगत कराया है कि खेल छात्रवृत्ति मुख्यमंत्री खिलाडी प्रोत्साहन योजना की चयन प्रक्रिया की जानकारी विस्तार से दी। 05 बैटरी टेस्ट- (01)30 मीटर फ्लाईंग रन (02) 6×10 शटल रन (03) 800मीटर दौड (04) वर्टिकल जम्प (05) मेडिसन बाॅल 02 किग्रा.

12 खेल निम्न प्रकार से हैं- (01) एथलेटिक्स (02) बाॅक्सिंग (03) जूडो (04) कराटे (05) बैडमिंटन (06) ताईक्वांडो (07) वालीबाॅल (08)फुटबाॅल (09) बास्केटबाॅल (10)हाॅकी (11) टेबलटेनिस (12) कबड्डी

ये होगी चयन प्रक्रिया- योजना के अंर्तगत राज्य के 14 से 17 वर्ष, 17 से 19 वर्ष, 19 से 21 वर्ष एवं 21 से 23 वर्ष के उदीयमान खिलाडियों को प्रत्येक जनपद से 100 बालक एवं 100 बालिकाओं का चयन होगा। प्रत्येक विकास खंड से जिला स्तर के लिए प्रत्येक आयु वर्ग प्रत्येक खेल में 05 बालक एवं 05 बालिकाओं का चयन होगा। इस प्रकार प्रत्येक विकास खंड से 240 बालक एवं 240 बालिकाएं चयनित होंगे तीनों ब्लाॅकों को मिलाकर कुल 720 बालक एवं 720 बालिकाओं का चयन पहले चरण में होगा।

उधर नगर पालिका से प्रत्येक आयु वर्ग एवं प्रत्येक खेल में 03 बालक एवं 02 बालिका प्रतिभाग करेंगे इस प्रकार नगर पालिका से 144 बालक एवं 96 बालिकाएं प्रतिभाग करेंगे। अंतिम चरण में सभी चयनित प्रतिभागियों का मुकाबला जनपद स्तर पर होगा जिसके आधार पर प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिकाओं का चयन होगा।

बैठक में उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मंजू राजपूत, जिला युवा कल्याण अधिकारी शरत सिंह भंडारी, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विमल गुसाईं, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील, खंड शिक्षा अधिकारी जखोली वाईएस रावत आदि मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दुष्कर्म के 02 आरोपियों को रुद्रप्रयाग पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Next Article भारत ने नेपाल को 10 विकेट से दी शिकस्त, रोहित-शुभमन का अर्धशतक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate