Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल और बिना अड़चन करें हर प्रकार के भुगतान
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल और बिना अड़चन करें हर प्रकार के भुगतान
Uttarakhand Newsदेहरादून

क्रेडिट कार्ड का समझदारी से करें इस्तेमाल और बिना अड़चन करें हर प्रकार के भुगतान

June 28, 2022 3:18 pm
Share
7 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून : आजकल, क्रेडिट कार्ड्स को लेकर उपभोक्ताओं में जागरूकता बढ़ रही है और इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इनका इस्तेमाल भी कर रहे हैं। यह भुगतान करने का एक लोकप्रिय माध्यम बन गए हैं जिनका उपयोग ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स, दोनों पर छोटी या बड़ी, हर प्रकार की खरीदारी के लिए किया जा रहा है।

Contents
  • अधिक से अधिक बचत के लिए स्पेशल डिस्काउंट का फायदा उठाएं-
  • क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के फ़ायदे-
  • ट्रैवल पर लाभ उठाएं-
  • हमेशा समय पर बिल का भुगतान करें-
  • क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी से बचें-

अगर आप क्रेडिट कार्ड्स की दुनिया में नए हैं, तो आपकी जानकारी के लिए हम बताना चाहेंगे की यह कार्ड दिखने में एक डेबिट कार्ड जैसा ही होता है और इस पर भी कार्ड नंबर, कार्डधारक का नाम, कार्ड की एक्सपायरी तिथि और तीन अंकों का सीवीवी नंबर होता है। यह सीवीवी नंबर और आपके फ़ोन और ईमेल आईडी पर आने वाला वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) किसी भी प्रकार की ऑनलाइन खरीददारी का भुगतान करने के लिए आवश्यक हैं। और दुकानों पर खरीदारी का भुगतान करने के लिए क्रेडिट कार्डधारक को चार अंकों का एक सीक्रेट पिन दिया जाता है जिसे भुगतान करते समय पॉइंट ऑफ़ सेल्स (पॉस) मशीन में डालना होता है।

क्रेडिट कार्ड्स की सबसे बड़ी खूबी है भुगतान के लिए मिलने वाली ब्याज-मुक्त अवधि। एक क्रेडिट कार्ड पर 45-50 दिन तक की ब्याज-मुक्त अवधि प्रदान की जाती है, जो क्रेडिट कार्ड कंपनी और खरीदारी की तिथि पर निर्भर करती है। खरीदारी के समय, क्रेडिट कार्ड कंपनी विक्रेता को भुगतान करती है । यह भुगतान कार्डधारक को दी गई क्रेडिट लिमिट के आधार पर होता है।क्रेडिट कार्ड बिल जारी होने की तिथि याद रखना ज़रूरी है ताकि कार्ड कंपनी द्वारा दी गयी ब्याज-मुक्त अवधि का ज़्यादा से ज़्यादा फायदा उठाया जा सके।

क्रेडिट कार्ड देता है आर्थिक स्वतंत्रता, सुविधाजनक और सुरक्षित कैशलैस भुगतान करने की क्षमता और अन्य अनेक फायदे। क्रेडिट कार्ड का सही उपयोग करने के लिए और ज़्यादा से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए कुछ बातें ध्यान में रखनी चाहियें:

अधिक से अधिक बचत के लिए स्पेशल डिस्काउंट का फायदा उठाएं-

कई क्रेडिट कार्ड कंपनियां राष्ट्रीय और स्थानीय ब्रांड्स के साथ साझेदारी कर कुछ विशेष उत्पादों की खरीदारी पर स्पेशल डिस्काउंट देती हैं। यह डिस्काउंट ऑनलाइन या ऑफलाइन या फिर दोनों प्रकार की खरीदारी पर उपलब्ध हो सकता है, जो इस पर निर्भर करता है की साझीदार ब्रांड्स कौन से हैं और साझेदारी किस प्रकार की है। उदाहरण के लिए, एसबीआई कार्ड विभिन्न ई-कॉमर्स विक्रेताओं, जैसे अमेज़ॅन और फ़्लिपकार्ट, के साथ ऐसे डिस्काउंट ऑफर्स के लिए साझेदारी करता रहता है। इसी तरह, क्षेत्रीय स्तर पर, कार्ड कंपनियां अपने ग्राहकों को डिस्काउंट ऑफ़र देने के लिए लोकल डिपार्टमेंटल, इलेक्ट्रॉनिक्स या ज्वेलरी स्टोर्स के साथ साझेदारी कर सकती हैं। क्रेडिट कार्ड के ज़रिए खरीदारी करते समय, ऐसे ऑफ़र्स के बारे में पता कर अधिक से अधिक बचत करने के लिए इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड पॉइंट के फ़ायदे-

रिवॉर्ड पॉइंट क्रेडिट कार्ड्स के सबसे आकर्षक फीचर्स में से एक है। क्रेडिट कार्ड से खरीदारी का भुगतान करके रिवॉर्ड प्वॉइंट अर्जित किये जा सकते हैं और इन्हें मुफ़्त ट्रैवल टिकट, मूवी वाउचर या शॉपिंग वाउचर, आदि प्राप्त करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। अलग-अलग कंपनियों के क्रेडिट कार्ड्स के अलग-अलग फ़ायदे होते हैं। आपको सिर्फ़ रिवॉर्ड पॉइंट्स के इस्तेमाल से जुड़ी बारीकियों और उनसे मिलने वाले फायदों को समझना है। कभी-कभी, क्रेडिट कार्ड कंपनी द्वारा कुछ ऐसे ऑफ़र दिए जाते हैं जिनके अंतर्गत कुछ विशेष प्रोडक्ट खरीदने पर आपको ज़्यादा रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलते हैं।

ट्रैवल पर लाभ उठाएं-

आपको सफर के दौरान बिना झंझट भुगतान की सुविधा के साथ-साथ क्रेडिट कार्ड यात्रा से संबंधित अन्य फायदे भी प्रदान करता है। आपके पास क्रेडिट कार्ड कौन सा है, इस आधार पर आपको टिकट खरीदने पर रिवॉर्ड पॉइंट, होटल में ठहरने और खान-पान पर डिस्काउंट आदि की सुविधा मिल सकती है। कई क्रेडिट कार्ड यात्रियों को रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर लाउंज की सुविधा भी प्रदान करते हैं। उदाहरण के लिए, आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड प्रीमियर का उपयोग करने पर आप कार्ड के सदस्यता वर्ष के दौरान हर तीन महीने में दो बार मुफ्त रेलवे लाउंज का लाभ उठा सकते हैं। क्रेडिट कार्ड कंपनियां ट्रैवल वेबसाइट, जैसे Yatra.com और MakeMyTrip, के साथ साझेदारी कर डिस्काउंट और अन्य ऑफर भी उपलब्ध कराती हैं।

हमेशा समय पर बिल का भुगतान करें-

क्रेडिट कार्ड बिल में दी गयी देय तिथि तक या उससे पहले बकाया राशि का भुगतान करना बहुत आवश्यक है। समय पर भुगतान करने से क्रेडिट स्कोर अच्छा बना रहता है। क्रेडिट स्कोर का सीधा असर क्रेडिट प्रोफ़ाइल पर पड़ता है जिसका इस्तेमाल बैंक ऋण स्वीकृति प्रक्रिया के दौरान करते हैं। अगर किसी व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर अच्छा है तो भविष्य में उसे ऋण लेने में आसानी होगी। इसी प्रकार, अगर हमेशा समय से बिल का भुगतान किया जाता है तो क्रेडिट कार्ड कंपनी कार्डधारक की क्रेडिट लिमिट भी बढ़ा सकती है। यदि देय बिल का भुगतान समय से किया जाये तो ब्याज और पेनल्टी शुल्क से भी बचा जा सकता है।

क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी से बचें-

कार्ड की सुरक्षा के लिए यह महत्वपूर्ण है की कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी, पिन और कार्ड एक्सपायरी तिथि जैसी संवेदनशील जानकारी हमेशा गुप्त रखी जाएऔर इन्हें किसी के साथ साझा ना किया जाए। कोई भी बैंक या क्रेडिट कार्ड कंपनी अपने ग्राहकों से यह जानकारी नहीं मांगती है। सिर्फ़ भरोसेमंद और प्रमाणिक वेबसाइटों से ही खरीदारी करें। दुकानों में खरीदारी करते समय क्रेडिट कार्ड को अपनी नज़रों से दूर न होने दें और दुकानदार से कहें कि वह कार्ड को पॉस मशीन में आपके सामने ही स्वाइप/डिप करे। मशीन में अपना पिन दर्ज करते समय सावधान रहें कि कोई इसे देख ना रहा हो। इससे आपके कार्ड का गलत उपयोग होने का खतरा कम हो जाएगा।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article सड़क दुर्घटना में जान गंवाने वाले विजय चौहान की पत्नी को दिया 50 लाख रूपए का चेक
Next Article स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में जमरानी बांध को लेकर आएगा ऐतिहासिक फैसला: भट्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate