शुक्रवार को उत्तराखंड के लिए राहत भरी खबर आई है। लगातार नए मामले आने के बाद भी देहरादून जिला केस की संख्या, डबलिंग रेट और टेस्टिंग के हिसाब से रेड जोन से ऑरेंज जोन में शामिल हो गया है। साथ ही नैनीताल जिले को भी ऑरेंज जोन में रखा गया है। जिन जिलों में बीते 21 दिनों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया है, उसे ग्रीन जोन में रखा गया है। इसमें उत्तराखंड का अल्मोड़ा जिला ग्रीन जोन में शामिल हो गया है।
केंद्र सरकार ने रेड जोन से ग्रीन जोन में जिलों को रखने के मानक बदले हैं। अब 28 दिन की बजाय 21 दिन तक कोरोना का नया केस नहीं आने पर किसी जिले को रेड जोन से ग्रीन जोन में रखा जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव प्रीति सुदन ने मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर यह सूचित किया है। उन्होंने कहा कि डबलिंग अवधि बढ़ने और रिकवरी रेट बेहतर होने के चलते यह निर्णय लिया गया है। देश में अभी 130 जिले रेड जोन में, 284 आरेंज और 319 ग्रीन जोन में हैं।
उत्तराखंड में अब सिर्फ हरिद्वार को ही रेड जोन में रखा गया है। वहीं, देहरादून और नैनीताल ऑरेंज जोन में हैं। उधम सिंह नगर को ग्रीन जोन में रखा गया है हालांकि यहां पिछले एक दो दिन में नए केस आये हैं तो यह जिला अब फिर से ऑरेंज जोन में शामिल हो सकता है। उत्तराखंड में अन्य नौ जिले पूरी तरह से ग्रीन जोन में शामिल हो गए हैं।
देहरादून रेड जोन से ऑरेंज में आना खुशखबरी से कम नहीं-
दून को रेड जोन से ऑरेंज जोन लाने के लिए पुलिस, डॉक्टर्स, और शासन प्रशासन बधाई के पात्र हैं, सभी ने दिन रात मुस्तैदी से कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ी है। इसके अलावा देहरादून में ज्यादातर केस बाहर से आये लोगों में पाए गए। कोई भी केस क्म्यूनिटी से नही आया, जिसकी वजह से देहरादून को रेड जोन से ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। देहरादून में अब तक कुल 31 कोरोना के मामले आये हैं जिसमे से ज्यादातर लोग ठीक हो गए हैं। उत्तराखंड में राजधानी देहरादून को कोरोना का सबसे बड़ा हॉट-स्पॉट माना जा रहा था, प्रदेश में सबसे ज्यादा केस भी यहीं से सामने आये और यहां सबसे ज्यादा हॉट-स्पॉट चिन्हित हुए, बावजूद देहरादून को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया, दून वासियों के लिए यह किसी खुशखबरी से कम नहीं है हालांकि लोगों को इस बीमारी को लेकर हर वक्त शतर्क रहने की आवश्यकता है, लड़ाई लम्बी है, आगे भी लड़नी है।
देशभर में कोरोना के जोन राज्यवार-
| राज्य | रेड जोन | ऑरेंज जोन | ग्रीन जोन | कुल |
| अंडमान-निकोबार | 1 | 0 | 2 | 3 |
| आंध्र प्रदेश | 5 | 7 | 1 | 13 |
| अरुणाचल प्रदेश | 0 | 0 | 25 | 25 |
| असम | 0 | 3 | 30 | 33 |
| बिहार | 5 | 20 | 13 | 38 |
| चंडीगढ़ | 1 | 0 | 0 | 1 |
| छत्तीसगढ़ | 1 | 1 | 25 | 27 |
| दादर-नागर हेवेली | 0 | 0 | 1 | 1 |
| दमन और दीव | 0 | 0 | 2 | 2 |
| दिल्ली | 11 | 0 | 0 | 11 |
| गोवा | 0 | 0 | 2 | 2 |
| गुजरात | 9 | 19 | 5 | 33 |
| हरियाणा | 2 | 18 | 2 | 22 |
| हिमाचल प्रदेश | 0 | 6 | 6 | 12 |
| जम्मू-कश्मीर | 4 | 12 | 4 | 20 |
| झारखंड | 1 | 9 | 14 | 24 |
| कर्नाटक | 3 | 13 | 14 | 30 |
| केरल | 2 | 10 | 2 | 14 |
| लद्दाख | 0 | 2 | 0 | 2 |
| लक्षदीप | 0 | 0 | 1 | 1 |
| मध्य प्रदेश | 9 | 19 | 24 | 52 |
| महाराष्ट्र | 14 | 16 | 6 | 36 |
| मणिपुर | 0 | 0 | 16 | 16 |
| मेघालय | 0 | 1 | 10 | 11 |
| मिजोरम | 0 | 0 | 11 | 11 |
| नागालैंड | 0 | 0 | 11 | 11 |
| उत्तर प्रदेश | 19 | 36 | 20 | 75 |
| राजस्थान | 8 | 19 | 16 | 33 |
| उत्तराखंड | 1 | 2 | 10 | 13 |
| पश्चिम बंगाल | 10 | 5 | 8 | 23 |
| तेलंगाना | 6 | 18 | 9 | 33 |


