Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ
Uttarakhand News

उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता का हुआ शुभारम्भ

Last updated: August 18, 2022 8:16 pm
Debanand pant
Share
2 Min Read
SHARE

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को बहुउद्देशीय क्रीडा भवन, परेड ग्राउंड, देहरादून में उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा आयोजित ‘उत्तराखण्ड राज्य सीनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता’ का शुभारंभ किया। यह प्रतियोगिता 21 अगस्त 2022 तक चलेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वयं बैडमिंटन खेल खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौजूद सभी खिलाड़ियों को उनके भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बच्चे खेल की विभिन्न विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदेश के खिलाड़ी आज विश्व पटल पर राज्य एवं देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हमारे खिलाड़ियों ने अपने संकल्प, इच्छा शक्ति और परिश्रम के आधार पर अच्छा मुकाम हांसिल किया है। खिलाड़ी अपने संघर्ष एवं मेहनत के बलबूते पर अपने सपनों को पूरा करते हैं। खिलाड़ी की सफलता से क्षेत्रवासियों, राज्यवासियों एवं देश की भावनाएं जुड़ती हैं, हजारों लोगों का आशीर्वाद उनके साथ होता है, एक खिलाड़ी की सफलता से अन्य खिलाड़ी भी प्रोत्साहित होते हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा उत्साह और उमंग से मनुष्य में ऊर्जा का संचार होता है, संकल्प एवं दृढ़ इच्छाशक्ति ही हमें हमारी सफलता की ओर ले जाती हैं। उन्होंने कहा आज हर क्षेत्र में भारत लीडर के रूप में आगे बढ़ रहा है। नए भारत का निर्माण हो रहा है। हम अमृत काल में प्रवेश कर गए हैं। इस अमृत काल में भारत एवं राज्य प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़े इसके लिए हम सभी ने अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए राष्ट्र के प्रति योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई गई है। खिलाड़ियों की सुविधा अनुसार एवं उनके हितों को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर खेल नीति में और सुधार किये जायेंगे। नई खेल नीति में कई प्रावधान किए गए हैं, जिससे हमारे नौजवान खेल के क्षेत्र में नई बुलंदियां हासिल करें।
इस दौरान यू.एस.बी.ए अध्यक्ष श्रीमती अलकनंदा अशोक, सचिव श्री बी.एस मनकोटी, श्री डी.के सेन, श्री हरीश जोशी, राकेश डोभाल, श्री चेतन गुरूंग उपस्थित रहे।

उत्तराखंड में बनेगा एक और अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 800 एकड़ जमीन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय को सौंपी
नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सारे राशन विक्रेता ई-पॉस मशीन से ही सुनिश्चित करेंगे खाद्यान्न उठान
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे परियोजना को मिली बड़ी सफलता, डाट काली सुरंग के दोनों छोर सफलतापूर्वक खुले
Next Article भारत ने फर्जी खबरें फैलाने के लिए 8 YouTube चैनलों पर प्रतिबंध लगाया: पूरी सूची देखें
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, डीएसए मैदान में कई अहम घोषणाएं की
Uttarakhand News
June 6, 2025
शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य
Uttarakhand News
June 6, 2025
हिमालय की रसबेरी हिंसौले (Hisalu) खाने से होते हैं बहुत सारे फायदे
Uttarakhand News उत्तराखंड व्यजंन
June 6, 2025
भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
Uttarakhand News रुद्रप्रयाग
June 6, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले रोहित भट्ट को सम्मानित किया

June 5, 2025
Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

ग्राम सारी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बैग निर्माण इकाई से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना…

June 5, 2025
Uttarakhand Newsबागेश्वर

रैली से लेकर रोपण तक, बागेश्वर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

June 5, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

June 4, 2025
Uttarakhand News

12 प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट की मुहर, भर्ती परीक्षाओं पर अहम फैसला…

June 4, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने इन दो जिलों के बदल डाले DM, आदेश जारी…

June 3, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate