Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: उत्तराखंड के आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में झटके 5 विकेट, मुंबई को दिलाई जीत
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > उत्तराखंड के आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में झटके 5 विकेट, मुंबई को दिलाई जीत
Uttarakhand Newsउत्तराखंड संस्कृति

उत्तराखंड के आकाश मधवाल ने एलिमिनेटर मुकाबले में झटके 5 विकेट, मुंबई को दिलाई जीत

May 25, 2023 6:24 pm
Share
6 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

उत्तराखंड टीम के तेज गेंदबाज आकाश मधवाल ने अपनी शानदार गेंदबाजी से एक बार फिर मुंबई इंडियन को बड़ी जीत दिलाई है। मुंबई इंडियंस की टीम ने लखनऊ को 81 रन से रौंदते हुए प्लेऑफ मुकाबला जीता और क्वालिफायर में जगह पक्की कर ली है। एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 182 रन बनाए थे जीत के लिए 183 रन का लक्ष्य लेकर उतरी लखनऊ की टीम 16.3 ओवर में सिर्फ 101 रन पर ऑलआउट हो गई। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट चटकाए। उन्होंने अपने 3.3 ओवर के स्पेल में पांच रन देकर पांच विकेट चटकाए। यह आईपीएल के इतिहास का सबसे खिफायती पांच विकेट का स्पेल है आकाश मधवाल का ये बॉलिंग परफॉर्मेंस IPL में किसी अनकैप्ड खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है। उन्होंने प्रेरक मांकड, आयुष बड़ोनी, निकोलस पूरन, रवि बिश्नोई और मोहसिन ख़ान के विकेट लिए। बता दें कि इससे पहले उन्होंने पिछले ही मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अहम लीग स्टेज मैच में 4 विकेट अपने नाम किए थे।

कौन हैं आकाश मधवाल-

आकाश मधवाल रुड़की के रहने वाले हैं और उत्तराखंड क्रिकेट टीम के अहम गेंदबाज हैं। आकाश मधवाल का जन्म 25 नवंबर 1993 को रुड़की, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम घाना नंद था और वे रुड़की में सेना के एमईएस विंग में कार्यरत थे। आकाश ने अपनी स्कूली शिक्षा रुड़की पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, उत्तराखंड से पूरी की। इसके बाद उन्होंने 2016 में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। मधवाल के पिता की 2013 में एक हादसे में उनकी मौत हो गई थी। आकाश मधवाल अपनी शिक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहे थे। वह इंजीनियरिंग कर रहे थे और केवल शौक के तौर पर क्रिकेट खेलते थे। चूंकि उत्तराखंड रणजी ट्रॉफी में नहीं खेल रहा था, इसलिए उनका मुख्य ध्यान टेनिस बॉल क्रिकेट पर था। टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में उनकी तूती बोलती थी। आकाश की खौफनाक गेंदबाजी के कारण उन्हें देश भर से टेनिस बॉल क्रिकेट मैच खेलने बुलाया जाता था। उत्तराखंड को BCCI के द्वारा 2018 में मान्यता प्रदान की गई। 2019 में उन्होंने बतौर नेट बॉलर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जॉइन किया। दुर्भाग्यपूर्ण रहा कि उस दौरान RCB मैनेजमेंट ने आकाश मधवाल की प्रतिमा पर ध्यान नहीं दिया।
अगले सीजन से MI के बल्लेबाजों के लिए नेट्स पर गेंदबाजी करने लगे। IPL 2022 में रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने आकाश मधवाल को सूर्यकुमार यादव की चोट के बाद 20 लाख में खरीदा था। दुर्भाग्य से उस साल उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए 2023 में अपना आईपीएल डेब्यू किया।

बता दें कि आकाश का ऋषभ पंत से भी गहरा नाता है दरअसल, आकाश और पंत दोनों पड़ोसी हैं। रुड़की के ढंडेरा के रहने वाले मधवाल विकेटकीपर ऋषभ पंत के घर के सामने हैं। यही नहीं, पंत और आकाश के कोच भी एक ही रह चुके हैं। आकाश ने कोच अवतार सिंह की कोचिंग में क्रिकेट के गुर सीखे हैं अवतार सिंह पंत को भी ट्रेनिंग दे चुके हैं। आकाश 2019-20 के घरेलू सीज़न से पहले उत्तराखंड राज्य क्रिकेट का ट्रायल देने आए थे। तब उत्तराखंड के कोच वसीम जाफ़र हुआ करते थे। जाफ़र, आकाश के स्किड होकर अंदर आती गेंदों से इतना प्रभावित हुए कि उन्हें पहले ही ट्रायल में टी20 क्रिकेट (सैयद मुश्ताक़ ट्रॉफ़ी) के लिए चुन लिया गया। इसके बाद विजय हज़ारे ट्रॉफ़ी में मनीष उत्तराखंड के प्रमुख कोच बने और उन्होंने आकाश को सभी मैच और तीनों फ़ॉर्मेट खिलाया। इसके बाद मधवाल हर बार अपनी गेंदबाजी से सेलेक्टर्स को प्रभावित करते रहे। इस खिलाडी पर मुंबई इंडियंस की निगाह पड़ी और उन्हें नेट बॉलर के रूप में टीम में शामिल किया। इस साल उन्हें जब टीम में मौका मिला तो उन्होंने बता दिया कि उनके अंदर क्या टेलेंट छुपा हुआ है। जब से वे मुंबई इंडियंस की और से खेलने लगे टीम को जीत का स्वाद मिलने लगा है।

IPL में अनकैप्ड खिलाड़ी द्वारा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन-

5/5 – आकाश मधवाल (एमआई) बनाम एलएसजी, 2023
5/14 – अंकित राजपूत (PBKS) बनाम SRH, 2018
5/20 – वरुण चक्रवर्ती (केकेआर) बनाम डीसी, 2020
5/25 – उमरान मलिक (एसआरएच) बनाम जीटी, 2022
5/27 – हर्षल पटेल (आरसीबी) बनाम एमआई, 2021

बता दें कि इस जीत के साथ मुंबई की टीम क्वालीफायर-2 में पहुंच गई। अब 26 मई को अहमदाबाद में डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटंस से सामना होगा।

Boy from 𝕌𝕥𝕥𝕒𝕣𝕒𝕜𝕙𝕒𝕟𝕕. Winning matches for 𝕄𝕦𝕞𝕓𝕒𝕚. 🫶#OneFamily #LSGvMI #MumbaiMeriJaan #MumbaiIndians #TATAIPL #IPL2023 pic.twitter.com/DILVK8miYY

— Mumbai Indians (@mipaltan) May 24, 2023

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article केदारनाथ धाम की यात्रा ने तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड, एक महीने में पांच लाख यात्री पहुंचे धाम
Next Article उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट घोषित,देखें टॉपर्स की लिस्ट
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate