चमोली जिले के यशस्वी पुरोहित ने जेईई मेंस के पहले चरण के एग्जॉम में 99.23 परसेंटाइल प्राप्त किए। जेईई मेंस इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त परीक्षा है। जिसमें यशस्वी ने प्रदेश का परचम लहराया है। यशस्वी का परिवार मूल रूप से चमोली जिले के कर्णप्रयाग का रहने वाला है। वर्तमान में वो देहरादून के बलूनी स्कूल में 12वीं की छात्रा हैं। उनके पिता प्रेम प्रकाश पुरोहित और माता अंजु पुरोहित सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। वर्तमान में दोनों ही चमोली जिले के गोपेश्वर में सेवा दे रहे हैं।
बता दें कि इंजीनियरिंग में दाखिले के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई मेन के पहले चरण के परिणाम घोषित हो गए हैं। जिसमें चमोली जिले की यशस्वी पुरोहित ने 99.23 परसेंटाइल प्राप्त किए। यशस्वी देश के बेहतर आइआइटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक करना चाहती हैं।