Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: मानवता फिर हुई शर्मसार गर्भवती ने दिया सड़क पर नवजात को जन्म, बच्चे की मौत
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > चमोली > मानवता फिर हुई शर्मसार गर्भवती ने दिया सड़क पर नवजात को जन्म, बच्चे की मौत
Uttarakhand Newsचमोलीरुद्रप्रयाग

मानवता फिर हुई शर्मसार गर्भवती ने दिया सड़क पर नवजात को जन्म, बच्चे की मौत

Share
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

रूद्रप्रयाग: उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में लच्चर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं ने न जाने कितने ही लोगों को असमय मौत के घाट उतार दिया है। लेकिन सरकारें और उनका तंत्र सबक लेने को तैयार नहीं है।

अलबत्ता राज्य गठन के 18 वर्ष बाद भी पहाड़ में गर्भवती महिलाओं को सडकों पर नवजातों को जन्म देने और फिर त्वरित उपचार के अभाव में जान गवाने जैसी तस्वीरें सामने आ रही हैं तो यह कितनी लज्जाजनक और शर्मनाक स्थिति को बयां कर रहा हैं।

रूद्रप्रयाग बदरीनाथ हाइवे पर रूद्रप्रयाग से दो किमी आगे तिलणी के पास एम्बुलेंस न मिलने के कारण चमोली के घाट विकासखणड की धुनी गाँव की नंदी देवी ने सड़क पर नवजात को जन्म दिया लेकिन त्वरित उपचार न मिलने के कारण नवजात ने मौके पर ही दम तोड दिया।

दरअसल चमोली जनपद के घाट विकासखण्ड के धुनी गाँव निवासी मोहन सिंह अपनी आठ माह से गर्भवती पत्नी नंदी देवी (32) को प्रसव के लिए 4 दिसम्बर को गोपेश्वर जिला अस्पताल में ले गए तो यहाँ डाक्टरों द्वारा जांच की गई लेकिन देर सांम चार बजे डॉक्टरों द्वारा मोहन सिंह को बताया गया कि महिला के गर्भ में नवजात की हृदय गति बहुत कम चल रही है।

उन्हें सीधे श्रीनगर रेफर कर दिया। हैरान करने वाली बात तो यह है कि प्रसव वेदना से पीडित महिला को 107 किमी दूर रेफर करने पर उन्हें एम्बुलेंस तक की व्यवस्था नहीं की गई। शाम की चार बज चुकी थी और उन्हें आगे के लिए कोई गाडी भी नहीं मिल पाई।

बुधवार को सुबह 6 बजे मोहन सिंह अपनी पत्नी को लेकर गोपेश्वर से जीएमओयू की बस (UK15A-0117-9) से श्रीनगर के लिए रवाना हुआ। नगरासू से महिला को तेज प्रसव पीडा होने लगी महिला दर्द से कराहने लगी लेकिन बस में बैठे किसी भी व्यक्ति द्वारा मानवता नहीं दिखाई गई और बस चालक द्वारा भी महिला को अस्पताल छोडने की बजाय करीब नौ बजे तिलणी के पास उतार दिया।

सडक किनारे जैसे ही महिला बैठने लगी तो नवजात का आधा सिर बाहर आ गया और तेज रक्तस्राव होने लगा, अकेले बेबस पति मोहन सिंह ने 108 सेवा कोे फोन किया लेकिन जब तक एम्बुलेंस पहुँचती तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सड़क किनारे प्रसव वेदना से कराहती महिला ने नवजात शिशु जन्म दिया लेकिन ठंड और त्वरित इलाज न मिलने के कारण बच्चे ने मौके पर ही दम तोड दिया। स्वास्थ महकमें के नाकारेपन ने इस दम्पति को सड़क पर इस हाल में लाकर जरूर छोड़ दिया था लेकिन हमारे समाज और मानवता भी यहा इस कदर संवेदनहीन दिखी कि सड़क पर गुजरते वाहनों और पैदल चल रहे लोगों ने इनकी मदद तक नहीं की।

अपने बच्चें को खो चुके मोहन को पत्नी की चिंता के कारण उसने आनन फानन में बच्चे को दफना दिया। करीब 11 बजे पहुँची 108 द्वारा महिला को रूद्रप्रयाग जिला अस्पताल ले जाया गया जहाँ स्री रोग विशेषज्ञ डॉ दिग्विजय सिंह रावत ने महिला का इलाज शुरू किया। अब महिला की स्थिति सामान्य है।

राज और समाज की इस शर्मनाक विभीषिका ने ऐसे ही न जाने कितने ही दम्पतियों को खून के ऑसू रूला दिया है लेकिन प्रदेश में डबल इंजन का दम भरने वाली भाजपा सरकार जरा देखा पहाड़ के सताये लोग तुम्हें डबल इंजन की बदुवाई दे रहे हैं।

आजादी के उस जश्न को भी कोश रहे है जो हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है और इस देश को समृद्धि होने के सिगूफे छोडते हैं। देखो जरा तुम्हारी समृद्धि इन पहाडों में जन्म लेने से पहले ही इस दुनिया से रूखसत कर रही है।

ये लोग लोकतंत्र के उस उत्सव को भी कोस रहे हैं जो 70 बरस से पहाड़ियों के साथ छलावा कर रहे है। तुम सब नेताओं, तुम्हारी सरकारों और तुम्हारे सिस्टम को कोष रहे हैं जिन्होंने पूरी पहाड की जनता की सुख सुविधाएं छिनी हैं और पहाड की जनता के हिस्से में दु:ख दर्द, अभाव आन्दोलन और असमय मौते दी हैं।
-कुलदीप राणा आजाद
')}

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article mangesh जनपद के दूरस्थ क्षेत्र घंघासू में शिविर लगने से उमड़े ग्रामीण, 94 शिकायतों में 40 का किया गया निस्तारण
Next Article केदारनाथ फिल्म पर की जा रही आपति की समीक्षा करेगी सरकार, समिति गठित
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate