हरिद्वार: जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में पर्यावरण के संरक्षणार्थ पौंधारोपण किया। जिलाधिकारी ने इस मौके पर पेड़-पौंधों के महत्व का उल्लेख करते हुये कहा कि पेड़-पौधों का असर जलवायु परिवर्तन व वर्षा पर भी पड़ता है। उन्होंने कहा कि इधर कुछ समय से वर्षा का स्वरूप बदलने से यह देखने में आ रहा है कि बेमौसम सामान्य से अधिक या कम वर्षा होने से कृषि, वानिकी आदि अनेक आर्थिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। इसलिये हम सभी की यह जिम्मेदारी है कि पर्यावरण के संरक्षण के लिये अधिक से अधिक पेड़-पौंधे लगाने के साथ ही पौंधों की सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान रखा जाये।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने विश्व पर्यावरण दिवस पर कलक्ट्रेट परिसर में पौंधारोपण किया
Leave a comment
Leave a comment