शुक्रवार को पूरे राज्य होली के रंगों में रंग रहा था। सोशल मीडिया पर पोस्ट देखने को मिल रहे है। देहरादून में होली का कुछ अलग ही रंग देखने को मिलते हैं इसलिए तो दून कई जानी मानी हस्तियों की पसंदीदा जगह भी है, और इन्ही में से एक हैं भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी हैं, महेंद्र सिंह धोनी से जादा देहरादून उनकी बेटी जीवा को जादा भाता है।
इस बार जीवा ने होली दून ननिहाल में मनाई सोशल मीडिया पर मौजूद जीवा के इंटाग्राम खाते में होली की फोटो पोस्ट की गई है। उस फोटो की लोकेशन देहरादून बताई गई है। इससे साफ उम्मीद बधती है कि धोनी परिवार इस साल की होली मनाने के लिए उत्तराखण्ड आया हो। बता दें कि धोनी की पत्नि साक्षी रावत धोनी देहरादून की हैं। उनके माता-पिता राजधानी देहरदून में ही रहते है। जीवा धोनी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।
इसके अलावा मां साक्षी धोनी के फेन पेज पर फोटों पोस्ट की गई थी जिसमें होली की बधाई का कैप्शन दिया गया था, लेकिन वो फोटो साक्षी के ऑफिसियल खाते से नहीं डाली गई थी। कुछ वक्त पहले ये भी खबर आई थी कि धोनी देहरादून में एक फार्म हाउस बनाने वाले है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने जमीन भी ले ली है। जमीन सहस्त्रधारा रोड़ पर मौजूद काला गांव में है। साक्षी के माता-पिता भी देहरादून में ही रहते है तो साक्षी की ये इच्छा थी।
धोनी ने अपनी बेटी जीवा का जन्म दिन भी देहरादून में ही बनाया था। इस साल वो अपनी बेटी के जन्म दिन के मौके पर नहीं पहुंच पाए थे। धोनी अपनी बेटी के जन्मदिन के दौरान साउथ अफ्रीका में टीम के साथ थे। धोनी की बेटी जीवा अक्सर सोशल मीडिया पर छाए रहती हैं। उनकी पहचान सेलेब किड्स में होती है। ')}