देहरादून स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत होने वाले कार्य समयसीमा से काफी पीछे चल रहे हैं। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत राजधानी में स्मार्ट रोड, युटिलिटी डक्ट, पेयजल, सीवरेज के साथ ही परेड ग्राउंड सौंयर्दीकरण के काम होने हैं। हाल ही में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने प्रोजेक्ट के सभी कार्यों के ढीले चलने पर नाराजगी जताई थी।
अधिकारियों ने इसके लिए कोरोना को एक वजह बताया था लेकिन अब अब नए सिरे से काम डेडलाइन के अनुसार पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने स्मार्ट सिटी के कार्यों के संचालन हेतु केन्द्रांश की प्रत्याशा में राज्यांश के रूप में 03 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की र्है इससे स्मार्ट सिटी के कार्यों को गति मिल सकेगी।
महिला उधमियों के प्रोत्साहन तथा राज्य में नदियों झीलों के पुनर्जीवीकरण के लिए राशि मंजूर की-
मुख्यमंत्री द्वारा कोट भ्रामरी में सांस्कृतिक मंच के विकास हेतु भी 25 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है। प्रदेश में महिला उद्यमियों के लिये विशेष प्रोत्साहन योजना के तहत 03 करोड़ 50 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। इसके अलावा प्रदेश की नदियों एवं झीलों के पुनर्जीवीकरण कार्य योजना के तहत जनपद पिथौरागढ़ के सोनगांव स्थित रणज्योति ताल के पुनर्जीवीकरण हेतु 75.50 लाख की धनराशि और कनालीछीना में टीटरी नहर के पुनरोद्धार हेतु 150 लाख की धनराशि मंजूर की है।