उत्तराखण्ड में स्थित गंगोत्री धाम के कपाट आज दोपहर 12:15 बजे शुभ मुहूर्त में बन्द हो गए। अब शीतकाल में 6 माह तक भक्त श्रद्धालुओं को मां गंगा की भोग मूर्ति के दर्शन मुखवा गांव में होंगे।
आज तीर्थ पुरोहितों एवं रावल ने सैकड़ो श्रद्धालुओं की मौजूदगी में गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए आज बन्द हुए। इस यात्रा वर्ष लगभग 23,500 श्रद्धालुओं/तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन किए।
कल भैयादूज पर यमुनोत्री धाम व केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के बंद हो जायेंगे। शीतकाल में यमुना जी के दर्शन खरसाली में होंगे। जबकि केदारनाथ के दर्शन उखी मठ के ओंकारेश्वर मंदिर में होंगे।