कुमाऊं रेजिमेंट मुख्यालय में 34 सप्ताह का कठिन प्रशिक्षण ले 135 नवसैनिक भारतीय सेना का अभिन्न अंग बन गए। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान के बहादुरगढ़ द्वार से कदमताल कर जांबाजों ने देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की कसम ले अंतिम पग भरा। ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान में आयोजित कुमाऊं, नागा रेजीमेंट के शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि केआरसी डिप्टी कमांडेंड कर्नल एसके यादव ने परेड का निरीक्षण किया। नव प्रशिक्षित जवानों की विभिन्न टुकड़ियों ने परेड कमांडर कैप्टन सुमुक एमएस के नेतृत्व में रेजीमेंट बैंड की देशभक्ति स्वर लहरियों के बीच शानदार मार्चपास्ट निकाल मुख्य अतिथि को सलामी दी। धर्म गुरू ने राष्ट्र ध्वज व धर्मग्रंथों को साक्षी रख जवानों को देश सेवा की शपथ दिलाई। कसम परेड में नव प्रशिक्षित जवानों ने जैसे ही अंतिम पग पार किया, भारतीय सेना को 135 नए जांबाज जवान मिल गए।
135 सैनिक बने भारतीय सेना का अभिन्न अंग, देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने की खाई कसम
Leave a comment
Leave a comment