Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख वृक्ष लगाए जायेंगे, जिनमें 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख वृक्ष लगाए जायेंगे, जिनमें 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे
Uttarakhand Newsदेहरादून

हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख वृक्ष लगाए जायेंगे, जिनमें 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे

Last updated: July 16, 2022 3:16 pm
Debanand pant
Share
3 Min Read
SHARE

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरेला पर्व के अवसर पर महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के निकट वन विभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पौधा रोपण किया।  मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों पर्यावरण संरक्षण को संस्कृति से जोड़ने वाले पारंपरिक पर्व हरेला की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हरेला पर्व के तहत एक माह तक वृक्षारोपण  अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में निरंतर प्रयासों की जरूरत है। प्रत्येक जनपद में जल स्रोतों एवं गदेरों के पुनर्जीवन एवं संरक्षण के लिए कार्य किए जायेंगे। नदियों के संरक्षण एवं नदियों के पुनर्जीवन थीम पर इस वर्ष हरेला पर्व मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विकास एवं पर्यावरण में संतुलन होना जरूरी है। आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण मिले, इसके लिए पर्यावरण संरक्षण सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड धर्म, अध्यात्म एवं संस्कृति का केन्द्र है। उत्तराखंड   जैव विविधताओं वाला राज्य है, यहां का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है।  पर्यावरण संरक्षण के लिए उत्तराखंड की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। सभी को समर्पित भाव से प्रकृति संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ना होगा।

वन मंत्री  सुबोध उनियाल ने हरेला पर्व की बधाई देते हुए इस पर्व को सांस्कृतिक धरोहर बताया। उन्होंने कहा पौधारोपण एवं प्रकृति के संरक्षण से ही हम शुद्ध हवा शुद्ध जल एवं अन्य प्राकृतिक लाभ ले सकते हैं। एक जागरूक नागरिक के तौर पर हमने अपने भविष्य को संवारना होगा एवं पर्यावरण संरक्षण पर विशेष ध्यान देना होगा। पौधों के संरक्षण एवं प्रकृति कि स्वच्छता का कार्य प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से विशेष आग्रह करते हुए पौधारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रमों पर ज्यादा से ज्यादा अपना सहयोग देने की बात कही । उन्होंने  कहा कि हरेला पर्व पर प्रदेश में 15 लाख वृक्ष लगाए जायेंगे। जिनमें 50 प्रतिशत फलदार पौधे होंगे।

इस अवसर पर मेयर  सुनील उनियाल गामा, विधायक उमेश शर्मा काऊ, प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु, प्रमुख वन संरक्षक विनोद कुमार सिंघल, गढ़वाल कमिश्नर सुशील कुमार, डीएम देहरादून डॉ. आर राजेश कुमार एवं वन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री धामी ने 220 चिकित्सा अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
श्रमिकों और उद्योगों के मध्य बेहतर समन्वय बनाने के मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
चंपावत के युवा प्रतिभाओं को मंच दे रहे जिलाधिकारी, कर रहे हैं मार्गदर्शन
एम्स ऋषिकेश में 79 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया
उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज बारिश का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article देहरादून के डीएम और SSP का एक साथ तबादला, IAS सोनिका बनी डीएम
Next Article बागेश्वर: हरेला पर्व पर जिलाधिकारी रीना जोशी ने फलदार पौधों का रोपण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

रणनीति और संगठन का कमाल। दोनों ब्लॉकों में मारी बाजी, विपरीत परिस्थितियों में भी जलवा कायम
Uttarakhand News पौड़ी गढ़वाल
August 15, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर परेड ग्राउंड देहरादून में ध्वजारोहण किया
Uttarakhand News
August 15, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया
Uttarakhand News
August 15, 2025
जिला पंचायत चुनाव परिणाम बागेश्वर: शोभा देवी बनी जिला पंचायत अध्यक्ष
Uttarakhand News
August 14, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

कल्जीखाल में भाजपा अधिकृत प्रत्याशी गीता देवी बनी ब्लाक प्रमुख

August 14, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेश वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ

August 14, 2025
Uttarakhand News

हृदय के पालने में श्रीकृष्ण का जन्म – डॉ. मंजु लता गुप्ता

August 14, 2025
Uttarakhand News

अन्य प्रदेशों से आने वाले जिंदा मुर्गे, अंडे और मुर्गा मांस पर अग्रिम आदेशों तक रोक

August 14, 2025
Uttarakhand Newsदेहरादून

राजकीय मेडिकल कॉलेजों में 7 प्राचार्यों की पदोन्नति

August 13, 2025
Uttarakhand News

एचआईवी/एड्स जागरूकता में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को किया गया सम्मानित

August 13, 2025
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/08/Video-1-Naye-Sapne-1.mp4
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate