Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: विकास की नई ऊंचाइयों को छूता उत्तराखंड, उपलब्धियों भरा रहा साल 2020
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > विकास की नई ऊंचाइयों को छूता उत्तराखंड, उपलब्धियों भरा रहा साल 2020
Uttarakhand News

विकास की नई ऊंचाइयों को छूता उत्तराखंड, उपलब्धियों भरा रहा साल 2020

Last updated: January 1, 2021 12:29 pm
Debanand pant
Share
7 Min Read
SHARE

उत्तराखंड के लोग साल 2020 को कुछ-खट्टे, कुछ-मीठे अनुभवों के लिए याद रखेंगे। जब 2020 की शुरुआत हुई थी तब किसी ने भी यह नहीं सोचा था कि चीन से फैला कोरोनावायरस एक दिन उत्तराखंड तक पहुँच जाएगा और वह लोगों की जिंदगी ही बदल देगा। खैर अब ऐसी यादों को कौन याद रखना चाहेगा इसलिए हम आपको 2020 में उत्तराखंड सरकार द्वारा दी गई उन सौगातों के बारे में बताने जा रहे हैं जो उत्तराखंड के लोगों के लिए ख़ास रही, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास को नई ऊंचाइयों को छूने की ओर अग्रसर है। साल 2020 में सरकार द्वारा उठाये गए कुछ महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में आइये जानते हैं –

Contents
महत्वपूर्ण फैसले-इन फैसलों से मिला संभल-

महत्वपूर्ण फैसले-

ग्रीष्म कालीन राजधानी

गैरसैैंण राज्य आंदोलन की मूल भावना थी। गैरसैंण प्रतीक है, समूचे पर्वतीय क्षेत्रों के विकास का। इसी भावना और सोच के साथ मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने गैरसैंण-भराड़ीसैंण को उत्तराखण्ड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया। इस वर्ष 4 मार्च को मुख्यमंत्री ने गैरसैंण-भराड़ीसैंण में आयेाजित बजट सत्र के दौरान उत्तराखण्डवासियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए गैरसैण-भराड़ीसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गैरसैंण को विश्व की सबसे सुन्दर राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा। गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने के प्रति मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र की गम्भीरता इसी बात से पता चलती है कि 4 मार्च को घोषणा की गई और 8 जून को बाकायदा अधिसूचना जारी कर दी गई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नया इतिहास रचा गया।

गैरसैण में बनेगा सचिवालय, चाय बोर्ड का मुख्यालय बनाया-

राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 240 करोड़ की महत्वपूर्ण योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। यहां सचिवालय का शिलान्यास किया जा चुका है। पेयजल योजना पर काम चल रहा है। गैरसैण में फाईलों को बड़े पैमाने पर ले जाने की आवश्यकता न पड़े, इसके लिए आईटी का उपयोग करते हुए ई-विधानसभा पर काम किया जा रहा है। बेनीताल में एस्ट्रोविलेज बनाया जाएगा। सेंटर आफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। सड़कों का चौड़ीकरण किया जा रहा है। हैलीपेड बनाया जा रहा है। चाय विकास बोर्ड का मुख्यालय गैरसैंण में बनाया जाएगा। 

चार धाम देवस्थानम बोर्ड का विधिवत गठन–


राज्य गठन के बाद किया गया सबसे बड़ा साहसिक और ऐतिहासिक फैसला है, देवस्थानम बोर्ड बनाना। 15 जनवरी 2020 को विधिवत रूप से ‘उत्तराखण्ड चार धाम देवस्थानम बोर्ड’ का गठन किया गया। ऑल वेदर रोड़ और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना बनने के बाद 2025 तक चारधाम यात्रा पर 1 करोड़ के करीब श्रद्धालुओं के आने की सम्भावना है। इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रबंध और व्यवस्थाएं भी उतने ही बड़े स्तर पर करनी होंगी और व्यवस्थाओं की जिम्मेवारी राज्य सरकार की है। ऐसे में देवस्थानम बोर्ड इस कार्य के लिए राज्यहित में बड़ा निर्णय रहा।

डोबरा चांठी, जानकी सेतु पुल का तोहफा-

राजनीतिक नेतृत्व की दृढता व इच्छा शक्ति से किस तरह से सालों से अधर में लटके काम समय बद्धता से पूरे किए जा सकते हैं, डोबरा चांठी पुल इसका बड़ा प्रमाण है। आज डोबरा चांठी पुल का निर्माण कार्य पूरा होने से 3 लाख से ज्यादा की आबादी लाभान्वित हो रही है। इसी प्रकार मुनि की रेती, ऋषिकेश में 48 करोड़ की लागत से बने 346 मीटर लम्बे जानकी सेतु को भी लोकार्पित किया जा चुका है। 

सूर्यधार झील का तोहफा-

देहरादून में सूर्यधार झील लोकार्पित की जा चुकी है। सौंग बांध परियोजना को पर्यावरणीय स्वीकृति मिल चुकी है। इससे देहरादून शहर व आसपास के क्षेत्रों की वर्ष 2050 तक की अनुमानित आबादी को ग्रेविटी आधारित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी।

इन फैसलों से मिला संभल-

  • कोविड काल में चार-धाम यात्रा का सफल संचालन
  • तीन लाख कर्मचारियों के लिए अटल आयुष्मान योजना का लाभ
  • कोरोनाकाल में 476 डाक्टरों की नियुक्ति
  • हेल्थ सिस्टम को मजबूती और कोरोना से जंग
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगरार योजना का शुभारम्भ
  • रूरल ग्रोथ सेंटर स्थापित करने की योजना पर काम शुरू
  • महिलाओं को भूमिधरी का अधिकार
  • प्रशासनिक कामकाज के लिए ई-कैबिनेट व ई-ऑफिस की शुरुआत
  • हर की पैड़ी पर अविरल गंगा का दर्जा बनाए रखने का फैसला
  • किसानों को 3 लाख तक बिना व्याज ऋण देने की दीन दयाल सहकारिता योजना का प्रारम्भ
  • मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना
  • केवल 1 रूपए में ग्रामीण घरों में पानी का कनेक्शन
  • ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, पिरूल से विद्युत उत्पादन
  • प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को वाई-फाई से जोड़ने की शुरूआत

इस वर्ष ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में भी तेजी आई है। न्यू ऋषिकेश रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया गया है। उत्तराखण्ड के पिथौरागढ़ में बी.आर.ओ द्वारा निर्मित 08 पुलों का लोकार्पण किया गया। इन सभी पुलों का सामरिक दृष्टि से तो महत्व है ही, स्थानीय लोगों को भी इसका बहुत लाभ मिलेगा। पिथौरागढ़ में इन पुलों की लम्बे समय से मांग थी। है। प्रधानमंत्री जी ने नमामि गंगे के अंतर्गत उत्तराखण्ड में 521 करोड़ रूपये की परियोजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं के शुरू होने से उत्तराखण्ड से अब प्रतिदिन 15.2 करोड़ लीटर दूषित पानी गंगा नदी में नहीं बहेगा। उत्तराखण्ड में नमामि गंगे के अंतर्गत लगभग सभी प्रोजेक्ट पूरे हो गए हैं। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रहे कई योजनाएं राज्य में चल रही हैं उन सभी कार्य प्रगति पर हैं।

नैनीताल जनपद की 126 करोड़ 69 लाख लागत की 27 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
सारे राशन विक्रेता ई-पॉस मशीन से ही सुनिश्चित करेंगे खाद्यान्न उठान
मुख्यमंत्री ने हल्द्वानी स्थित कालू सिद्ध मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में की पूजा-अर्चना
टेक ऑफ के समय हेली में आई तकनीकी खराबी, एहतियातन सड़क पर करवाई लैंडिंग
सीएम धामी ने नैनीताल में विकास कार्यों का किया निरीक्षण, डीएसए मैदान में कई अहम घोषणाएं की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश पर आया नया आदेश, पूर्व की व्यवस्था बहाल
Next Article डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को नए साल पर दिया कड़क सन्देश, देखिये वीडियो
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

शौर्य महोत्सव में बोले सीएम धामी – शहीदों का सम्मान हमारा कर्तव्य
Uttarakhand News
June 6, 2025
हिमालय की रसबेरी हिंसौले (Hisalu) खाने से होते हैं बहुत सारे फायदे
Uttarakhand News उत्तराखंड व्यजंन
June 6, 2025
भगवान केदारनाथ के दर्शन को पहुंचे केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी
Uttarakhand News रुद्रप्रयाग
June 6, 2025
मुख्यमंत्री धामी ने माउंट एवरेस्ट को विजय करने वाले रोहित भट्ट को सम्मानित किया
Uttarakhand News
June 5, 2025

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand Newsरुद्रप्रयाग

ग्राम सारी की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, बैग निर्माण इकाई से साकार हुआ स्वरोजगार का सपना…

June 5, 2025
Uttarakhand Newsबागेश्वर

रैली से लेकर रोपण तक, बागेश्वर ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश…

June 5, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड में कोविड-19 को लेकर धामी सरकार ने जारी की एडवाइजरी…

June 4, 2025
Uttarakhand News

12 प्रस्तावों पर धामी कैबिनेट की मुहर, भर्ती परीक्षाओं पर अहम फैसला…

June 4, 2025
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने इन दो जिलों के बदल डाले DM, आदेश जारी…

June 3, 2025
Uttarakhand Newsनैनीताल

स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम, मिशन निदेशक ने की तीन बड़ी परियोजनाओं की समीक्षा…

June 3, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate