Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को किया गया सम्मानित
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को किया गया सम्मानित
Uttarakhand News

“हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को किया गया सम्मानित

January 2, 2022 9:41 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के एक निजी होटल में ड्रीम्स संस्था की ओर से “हीरा अवॉर्ड-2021” सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 25 लोगों को ड्रीम्स  संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री डा. हरक सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पद्श्री कल्याण रावत, पद्श्री प्रीतम भरतवाण ने सभी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सभी अतिथियों ने समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सराहा। कहा कि सम्मान करने से प्रतिभा को प्रोत्साहन मिलता है। नई ऊर्जा मिलती है। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोहा। संस्था गरीब बच्चों की शिक्षा के लिए काम कर रही है।
संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी संस्था का प्रयास है कि उत्तराखंड का हर घर शिक्षित हो। उनकी संस्था पिछले 14 सालों से इस कार्य में लगी हुई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य व पर्यावरण जागरूकता को लेकर भी उनकी संस्था लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रही है।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष गंभीर सिंह ज्याड़ा, उपाध्यक्ष राकेशर मैठाणी, महासचिव दीपक नौटियाल,  आरजे काव्य, वेदराम रावत, जुगनानंद नौटियाल, आलोक मलासी, आशीष अमोली, संगीता वाजपेयी, शीतल जोशी, खिलाड़ी एस सुरेश, अनिल सती, सिद्धार्थ बंसल, केसर बिष्ट आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया सम्मानित-
कला एवं संस्कृति :  शिव पैन्यूली, सतीश शर्मा,
युवा उद्यमी : शीतल गौड़, अनुकृति गुसाई, वैभव गोयल, जय प्रकाश अमोला
समाजसेवा : डॉ. चंडी प्रसाद पैन्यूली (मरणोपरांत), एसोसिएट प्रोफेसर बुन्देल खंड यूनिवर्सिटी, राम चंद्र भट, मुकेश नौटियाल, वासु परविंदा, अरूण चमोली
नवाचार : आरजे काव्या, कवीन्द्र सिंह मेहता, रमेश पेटवाल, दीपक, सुनील
जनसंपर्क एवं पत्रकारिता : शशीभूषण भट्ट, विनोद मुसान, केदार दत्त, अफजाल अहमद, चांद मोहम्मद, सुनील नवप्रभात, रवि कैंतुरा, दीपक उपाध्याय, मनवर रावत, आरती नेगी
कोरोना योद्धा : डॉ. एसडी जोशी, विकेश सिंह नेगी, राकेश विजल्वाण
हरक बोले सपने देखने वाले ही जीवन में आगे बढ़ते हैं-
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा वह लंबे समय से ड्रीम्स संस्था को धरातल पर कार्य करते हुए देख रहे हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र में संस्था के द्वारा किए जा रहे कार्यों से पर्वतीय क्षेत्र के इलाकों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। ड्रीम्स संस्था जिस तरह से पिछले 14 सालों से हर साल उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को हीरा अवार्ड सम्मानित करती है इससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है और वह और बेहतर कार्य करने को प्रेरित होते हैं। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा आज जिन भी लोगों को अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। वह सब अपने कठिन परिश्रम के बलबूते पर यहां तक पहुंचे हैं। इन सभी का जीवन समाज के लिए प्रेरणाप्रद है। उन्होंने कहा तरक्की व उपलब्धियां हमेशा अभावों में जन्म लेती हैं।
कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा कि जीवन में हर व्यक्ति को सपने जरूर देखना चाहिए, जो सपने देखता है वह सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत करता है और जीवन में सफल होता है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा हम सभी को एक दूसरे को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना होगा। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो आम आदमी की सांसो की डोर और मजबूत होगी। उन्होंने कोरोनाकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कैसे एक ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए लोग मारे-मारे फिर रहे थे। उन्होंने कोरोनाकाल और आपदा का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने इस दौरान रिश्तो को बनते बिगड़ते हुए देखा है।
सांसद नरेश बंसल बोले उत्कृष्ट कार्य करने वालों का सम्मान समाज का सम्मान-
सांसद नरेश बंसल ने ड्रीम्स संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा इस तरह की संस्थाएं समाज को आपस में जोड़ने का कार्य कर रही हैं। आज जिस तरह से उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में लोगों को सम्मानित किया गया है। यह अन्य लोगों के लिए एक प्रेरणा का कार्य करेगा। सांसद नरेश बंसल ने केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनहित से जुड़ी योजनाओं के बारे में भी जनता को अवगत कराया।
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article नवोदय विद्यालय में कोरोना अटैक, 82 बच्चे कोविड पॉजिटिव, आज 259 नए केस सामने
Next Article चम्बा : नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का आम चुनाव, मुकेश राणा बने कोषाध्यक्ष
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate