चम्बा, अंकित बडोनी : रविवार को निर्माण खंड चंबा में नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ का आम चुनाव किया गया। यह चुनाव जिलाअध्यक्ष कमल सिंह नेगी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष द्वारा कर्मचारियों को आश्वस्त किया गया है कि जब भी किसी भी कर्मचारी की कोई भी समस्या हो तो संगठन इसमें उसकी मदद के लिए हर वक्त तत्पर रहेगा और सभी कर्मचारियों के हितों के लिए अधिकारियों से लेकर शासन-प्रशासन तक लड़ाई लड़ी जाएगी। सभी कर्मचारियों को उनका अधिकार दिलाया जाएगा।
रविवार को संघ द्वारा इन पदाधिकारियों को चुना गया-
श्री बलवीर सिंह बागड़ी (खंडीय अध्यक्ष), श्री दिनेश सिंह (सचिव) श्री सुंदर सिंह (उपाध्यक्ष) श्रीमती बबीता देवी (संगठन मंत्री) श्री मुकेश राणा (कोषाध्यक्ष) श्री दिनेश सकलानी (वरिष्ठ उपाध्यक्ष) श्री यशपाल सिंह पुंडीर (संरक्षक) तथा कार्यकारिणी सदस्य मुकेश सिंह, रमेश दत्त, राधा सजवाण