उत्तराखंड पुलिस की महिला कांस्टेबल सोनिया जोशी द्वारा गाया देशभक्ति से भरपूर जवानों को समर्पित गीत ‘तेरी मिटटी’ को सोशल मीडिया पर लाखों लोग पसंद कर रहे हैं।
15 अगस्त को उन्होंने यह गीत गुनगुनाते हुए उन शहीदों के नाम किया था जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान की बाज़ी लगा दी। सोनिया जोशी के इस दिल छू जाने वाले गीत को सोशल मीडिया पर 30 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। हजारों की संख्या में लोग इसे शेयर कर रहे हैं।
इतना ही नहीं हजारों की संख्या में कमेंट करते हुए लोग इस महिला कांस्टेबल की जमकर तारीफ कर रहे हैं और दिल छू जाने वाले गीत गाने के लिए उनको सलूट भी कर रहे हैं। बता दें कि सोनिया चमोली पुलिस में कांस्टेबल हैं हाल ही में उन्होंने ‘तुमको नमन’ कोरोना वरियर्स के लिए एक गीत भी लिखा था जिसकी मुख्यमंत्री ने भी सराहना की थी। उन्होंने हाल ही में एक गीत गलवान घाटी के वीरों के लिए लिखा और गाया है। सोनिया जोशी अपने कर्तव्य के साथ-साथ अपने हुनर और कला को भी आगे बढ़ा रही हैं अनेकों शुभकामनाएं।