इस साल दिवाली पर रिंगाल से बनी लैंप (लालटेन शेप) शहर और गांव के घरों की शोभा बढ़ा रही है। यह खूबसूरत लैंप बल्ब के साथ जलाने पर आकर्षक लगती है। यही वजह है इस बार बाजार में इसकी मांग भी काफी ज्यादा है। आप भी अपनी घर की शोभा पर चार-चाँद लगा सकते हैं, बस आपको इसे यहां से खरीदना होगा आगे पढ़िए-
रिंगाल की लैंप लालटेन उत्तराखंड में हस्तशिल्प व्यवसायी राजेंद्र बडवाल बनाते हैं। राजेंद्र चमोली जिले के ग्राम किरुली के रहने वाले हैं वैसे तो राजेंद्र बडवाल द्वारा बनाये गए रिंगाल के कई उत्पाद कंडी, सुप्पा, कलमदान, फूलदान, टोकरी, टोपी डस्टबिन, घर-घोषला जैसे उत्पादों को लोग पसंद करते हैं, लेकिन इन दिनों यह खास लैंप ‘लालटेन शेप’ आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले राजेंद्र बडवाल ने जब जगमगाती लालटेन की तस्वीरें फेसबुक पर साझा की तो कई लोग फोन पर जानकारी लेने लगे। राजेंद्र बडवाल ने बताया कि वो हमेशा लोगों की सभी आर्डर को पूरा करने की कोशिश करते हैं।
इस बार भी वो तैयार हैं। इस साल देश-प्रदेश के लोगों ने बड़ी मात्रा में ये लैंप खरीदे हैं और अभी भी इसकी भारी मांग हैं। उन्होंने बताया कि अगर किसी को उनके बनाये रिंगाल के उत्पाद पसंद हो और इसे मंगाना चाहते हैं तो आप सीधे फ़ोन नंबर 8755049411 सम्पर्क कर सकते हैं।
बता दें कि राजेन्द्र बडवाल काफी समय से रिंगाल से हस्तशिल्प के व्यवसाय से जुड़े हुए हैं स्थानीय स्तर पर वो युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ने की पहल भी कर रहे हैं। आवश्यकता है कि हमें ऐसे हुनरमंद युवाओं को सपोर्ट करना होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को ‘आत्मनिर्भर’ बनाने के लिए ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ का मंत्र दिया है और यही मंत्र भारत के भविष्य को ऊँची उड़ान देगा।