उत्तराखंड सरकार राज्य नई सड़कों के निर्माण के साथ ही कई हजार किलोमीटर सड़कों का पुर्निर्माण करने में भी जुटी हुई है। हरिद्वार-देहरादून फोर लेन सड़क भी इसी का एक हिस्सा है। पूरा कार्य जनता की सुविधा को देखते हुए किया जा रहा है। मोतीचूर, तीनपानी, लालतप्पड़ में एलीफैंट अंडर पास बन रहे हैं। नदियों पर बड़े पुल और भानियावाला के पास बड़ा फ्लाईओवर, रायवाला में रेलवे अंडर ब्रिज इस योजना को सुगम बनाएंगे।
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारी नए साल पर फोर लेन सड़क का तोहफा जनता को देने का दावा कर रहे हैं काम अभी बहुत बाकी है लेकिन फिलहाल तो यह तय है कि महाकुम्भ से पहले इसे पूरा किये जाने पर जोर है।
बता दें कि इस सड़क के बन जाने के बाद हरिद्वार से राजधानी देहरादून आने व् जाने वाले वाहनों को जहां नेशनल हाईवे तैयार हो जाने से आवाजाही में आसानी होगी वहीं, कई सालों का इन्तजार भी खत्म होगा। साथ ही एक और सुन्दर फोरलेन सड़क उत्तराखंड के खाते में जुड़ जाएगी।
2010-11 से अधर में लटके इस चौड़ीकरण कार्य को त्रिवेंद्र सरकार ने अपनी पहली प्राथमिकता में रखा है। कोरोना काल थोड़ा बाधक बना लेकिन अब एक बार फिर तेजी से काम चल रहा है। अब कुम्भ से पहले अगर यह तोहफा जनता को मिल जाय तो क्या कहने। हर कोई चाहता भी यही है।
परियोजना एक नजर-
- नवंबर 2011 को कार्य शुरू हुआ।
- योजना का आरंभिक बजट 1020 करोड़ रुपये था।
- कंपनी का कार्य समाप्ति का पहला लक्ष्य 30 अक्टूबर 2013 था।
- फिर बाद में कार्य समाप्ति का दूसरा लक्ष्य सितंबर 2016 था।
- फिर नया दावा दिसंबर 2017 का था।
- 2017 तक प्रगति 50 से 54 फीसद।
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 2019 में कंपनी को हटा दिया।
- नई कंपनियों ने वर्ष 2019 के आरंभ में शुरू किया।
- राजमार्ग के चौड़ीकरण का काम उत्तर प्रदेश सेतु निगम व एटलस कर रही हैं।
- अभी अंतिम चरण में कई कार्य शेष लेकिन कुम्भ से पहले सभी कार्य पूरा करने पर जोर।