आज भारतीय सैन्य अकादमी देहरादून से पासिंग आउट होने के बाद 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसमें से उत्तराखंड के कई नौजवानों ने गर्व से तने सीने के साथ भारतीय सेना में अफसर बनकर प्रदेश का नाम गौरव से ऊँचा कर दिया। पासिंग आउट परेड के बाद परिजनों ने सैन्य अफसरों के कंधो पर स्टार सजाये।
चंपावत जिले के बनबसा क्षेत्र निवासी भूपेंद्र चन्द पुत्र दलिप चन्द ने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीसन प्राप्त कर क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों में ख़ुशी की लहर है। भूपेंद्र अपने मजबूत इरादों की बदौलत सेना में अफसर बने है।
रुद्रप्रयाग के कमेड़ा गांव का अखिलेश भी बना सेना में अफसर-
रुद्रप्रयाग जिले के गांव कमेड़ा निवासी अखिलेश राणा भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के तौर पर नियुक्त हुए हैं। उनके सेना में ऑफिसर बनने पर क्षेत्रवासियों ने ख़ुशी जताई है, एवं उनके भविष्य के लिए शुभकानाएं दी हैं।