आज देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में अंतिम पग भरते ही 325 नौजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए। इसके साथ ही 70 विदेशी कैडेट भी पास आउट हुए। उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने परेड की सलामी ली।
‘भारत माता तेरी कसम तेरे रक्षक बनेंगे हम’, आईएमए गीत पर कदमताल करते जेंटलमैन कैडेट सुबह परेड कमांडर माजी गिरिधर के नेतृत्व में शानदार मार्चपास्ट कर सेना का हिस्सा बन गए।
उप सेना प्रमुख ले. जनरल एसके सैनी ने बेस्ट परफॉर्मेंस देने वाले कैडेटों को सम्मानित किया। ओवर आल बेस्ट परफॉर्मेंस के लिए वतनदीप सिद्धू को स्वार्ड ऑफ ऑनर का अवार्ड दिया गया, जबकि माजी गिरिधर को स्वर्ण, निदेश सिंह यादव को रजत व शिखर थापा को कांस्य पदक मिला।
राज्यवार पास आउट होने वाले कैडेट–
- उत्तराखंड-24
- उत्तरप्रदेश-50
- हरियाणा-45
- आंध्रप्रदेश-06
- अरुणाचल प्रदेश-01
- असम-06
- बिहार-32
- चंडीगढ़-04
- छत्तीसगढ़-02
- दिल्ली-13
- गुजरात-04
- हिमाचल प्रदेश-10
- जम्मू कश्मीर-11
- झारखंड-06
- कर्नाटक- 05
- केरल-15
- नेपाल-04
- मध्य प्रदेश-12
- महाराष्ट्र-18
- मणिपुर-03
- मिजोरम-02
- ओडिसा-04
- पंजाब-15
- राजस्थान-18
- तमिलनाडू-06
- तेलंगाना-03
- पश्चिम बंगाल-06