Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: बीजेपी का मन्त्र ‘बूथ जीता – चुनाव जीता’, हवा में हैं अन्य दलों के नेता : भसीन
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > बीजेपी का मन्त्र ‘बूथ जीता – चुनाव जीता’, हवा में हैं अन्य दलों के नेता : भसीन
Uttarakhand News

बीजेपी का मन्त्र ‘बूथ जीता – चुनाव जीता’, हवा में हैं अन्य दलों के नेता : भसीन

January 5, 2021 7:42 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. देवेंद्र भसीन ने अपने ब्लॉग के माध्यम से बताया कि भारतीय जनता पार्टी का प्रारंभ से मत है कि चुनाव में बूथ का महत्व बहुत अधिक है और मतदान के दिन अगर निर्णायक कोई स्थान है तो वह बूथ ही है। इसी लिए भाजपा में बार बार कहा जाता है : ‘बूथ जीता – चुनाव जीता’।

उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी द्वारा अध्यक्ष बनने के बाद पूरे देश का 120 दिन का दौरा जब उत्तराखंड से शुरू किया गया तो उन्होंने अन्य कार्यक्रमों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक बूथ स्तर पर की जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय स्तर से लेकर बूथ स्तर की पाँचों संगठनात्मक इकाइयों के अध्यक्ष उपस्थित थे ।

देहरादून में केंट विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 19 पर आयोजित इस बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी स्वयं और उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और बूथ अध्यक्ष एक ही मंच पर उपस्थित थे ।इस बैठक की अध्यक्षता बूथ अध्यक्षा श्रीमती सोनिया वर्मा ने की ।यह एक ऐतिहासिक अवसर था ।

इसके माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने एक बड़ा संदेश यह दिया कि पार्टी में सभी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण है और सबसे छोटी इकाई बूथ का भी महत्व किसी से कम नहीं है। यह आयोजन इसके माध्यम से दिया गया संदेश मूल रूप से संगठन को जमीनी स्तर पर और शक्तिशाली बनाने के लिए था । साथ ही जिस जिस प्रदेश में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का कार्यक्रम बन रहा है उसमें यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।इससे साफ है कि पार्टी बूथ को कितना महत्व देती है ।


भाजपा में बूथ के महत्व को शक्ति केंद्रों की कार्यशाला को लेकर देहरादून में आयोजित एक बैठक में उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री अजय कुमार के उस कथन से भी लगाया जा सकता है जिसमें उन्होंने कहा कि संगठन की बैठकों में कार्यकर्ता अपने परिचय में नाम व दायित्व के साथ अपने बूथ का भी जिक्र करें ।

यह बात ऊपरी तौर पर सामान्य लग सकती है । लेकिन इसका अर्थ बहुत गहरा है । इसका कारण यह है कि सभी स्तर के कार्यकर्ताओं जिनमें वरिष्ठ व कनिष्ठ सभी पदाधिकारी भी शामिल हैं को सामान्यतः अन्य जानकारियां तो रहती हैं लेकिन अपने बूथ की जानकारी स्मरण नहीं रहती।

सच यह है कि अधिकांश लोगों को बूथ का स्मरण मतदान के समय ही आता है। जबकि पार्टी की अपेक्षा है कि सभी स्तर के कार्यकर्ता अपने बूथों को लेकर भी लेकर भी सजग और सक्रिय रहे। अजय कुमार का यह कथन पार्टी की कार्यप्रणाली में बदलाव को लेकर भी एक संकेत है ।


इस समय भाजपा उत्तराखंड, प्रदेश में शक्ति केंद्र स्तर पर कार्यशालाओं का आयोजन कर रही है जिसमें मुझे भी जाने का अवसर प्राप्त हुआ है।पार्टी संगठन की दृष्टि से एक शक्ति केंद्र पर सामान्य रूप से तीन से चार बूथ शामिल होते हैं। इन कार्यशालाओं में बूथों के अध्यक्ष और बूथ के क्षेत्र में रहने वाले विभिन्न श्रेणियों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शामिल होने के लिए कहा जा रहा है ।

उत्तराखंड में ये कार्यशालायें 3 जनवरी से प्रारंभ हो चुकी हैं और 10 जनवरी तक चलने वाले हैं । ये कार्यशालाएँ भी बूथ को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वालीं होंगी। इनके माध्यम से बूथों के अंतर्गत पन्ना व्यवस्था भी शक्ति शाली होगी।


उत्तराखंड में वर्ष 2022 में विधान सभा चुनाव होने हैं। पार्टी ने 70 में से 60 सीटों पर विजय का लक्ष्य रखा है। बूथ को लेकर भाजपा की संवेदनशील कार्यप्रणाली से साफ़ है कि भाजपा नेतृत्व इस बात को मान कर चल रहा है विधानसभा चुनाव में भाजपा की विजय का रास्ता बूथों से ही हो कर गुजरेगा। जबकि अन्य दलों के नेता हवा में हैं।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article दिव्यांग कार्मिकों को त्रिवेंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, पहले से ज्यादा संख्या में मिल सकेंगे सरकारी आवास
Next Article अचानक लगी आग, पूरी फैक्ट्री ख़ाक
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate