उत्तराखंड में बर्ड फ्लू ने दस्तक दे दी है। दो कौवों के सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सरकार ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इसके बाद राज्यमंत्री रेखा आर्य ने बर्ड फ्लू को लेकर समीक्षा बैठक भी बुलाई है।
बैठक में बताया गया है कि राज्य में बर्ड फ्लू ने दश्तक तो दी है लेकिन स्थिति नियन्त्र में है। राज्य में पोल्ट्री सेक्टर में बर्ड फ्लू नही पाया गया है। फिलहाल पोल्ट्री सेक्टर को पूरी तरह से निगरानी में रखा गया है और हाई अलर्ट जारी किया गया है।
पशुपालन विभाग ने पोल्ट्री फार्म की नियमित जांच के लिए जिला स्तर पर टास्क फोर्स का गठन कर दिया है। प्रवासी पक्षी और पोल्ट्री फार्म पर पैनी निगाहें बनाए रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। राज्य में किसी भी पक्षी में बीमारी के लक्षण नजर आने पर तत्काल सूचित करें।
बर्ड फ्लू से डरने, घबराने की जरूरत नहीं, बल्कि सर्तक और जागरूक रहने की जरूरत है। चिकन और अंडों को अच्छे से उबालने से वो वायरस मुक्त हो जाते हैं। उनका सेवन किया जा सकता है। बैठक में जन जागरूकता के लिए एडवाइजरी, पम्पलेट और सोशल मीडिया का उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।