Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: भारत सरकार ने बढ़ाया उत्तराखंड के रेमडिसिविर का डिस्ट्रीब्यूशन, 2000 इंजेक्शन मिले
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > भारत सरकार ने बढ़ाया उत्तराखंड के रेमडिसिविर का डिस्ट्रीब्यूशन, 2000 इंजेक्शन मिले
Uttarakhand News

भारत सरकार ने बढ़ाया उत्तराखंड के रेमडिसिविर का डिस्ट्रीब्यूशन, 2000 इंजेक्शन मिले

May 3, 2021 8:27 pm
Share
5 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने कहा कि हमें कोविड की ट्रांसमिशन चेन को ब्रेक करने की आवश्यकता है। सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर कर्फ्यू की अवधि बढ़ा दी गई है।

हमारी रणनीति पहले टेस्टिंग, ट्रेसिंग आइसोलेशन, ट्रीटमेंट और वैक्सीनेशन इन पांच चरणों की प्रक्रिया है। कन्टेनमेंट जोन द्वारा हमारी कोशिश यही है कि कोरोना का संक्रमण एक विशेष क्षेत्र में ही रहे, इसका प्रसार न हो।

हमारे डिस्चार्ज होने वाले पेशेंट्स की संख्या भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। 90 प्रतिशत कोरोना संक्रमित आइसोलेशन में ही रह कर ठीक हो रहे हैं। आइसोलेशन में रह रहे मरीजों पर भी निरंतर निगरानी रख रहे हैं।

104 कंट्रोल रूम पर 1500 से 2 हजार के करीब विभिन्न प्रकार के कॉल आ रहे हैं, जिनमें व्हाट्सएप कॉल भी शामिल हैं और लैंडलाइन कॉल्स भी हैं। साथ ही राज्य सरकार द्वारा एक और सबसे महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है कि ई-संजीवनी के माध्यम से लोग कहीं से भी चिकित्सकीय परामर्श ले सकते है।

इससे हमारे दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को काफी लाभ होगा और किसी को अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं निकलना पड़ेगा। साथ ही लोगों को काफी सहूलियत भी रहेगी।

45 वर्ष से ऊपर वालों के टीकाकरण के लिये हमारे अनुरोध पर 2 लाख डोज पहुंच रही है। भारत सरकार द्वारा इस बारे में हमें कन्फर्म किया गया है। इसी के साथ 1 लाख 20 हजार डोज और पहुंचेगी। इस तरह हमारा वैक्सीनेशन कार्यक्रम सतत चल रहा है।
गांवों में बाहर से आने वाले होम आइसोलेशन में सही तरीके से रहें, इसकी मानिटरिंग पंचायत राज विभाग द्वारा की जा रही है। प्रधानों को यह जानकारी दी जा रही है कि उनके गांव में कौन से लोग बाहर से आकर ठहरे हैं। युवा कल्याण विभाग को भी इस काम में लगाया गया है। युवक और महिला मंगल दलों का सहयोग भी लिया जा रहा है। प्लाज्मा डोनेशन का भी एप स्टार्ट किया है।

हम लगभग 95 हजार लोगों को व्हाट्सएप मैसेज भेज चुके हैं। जिसमें अपील की गई है कि यदि आप कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं तो प्लाज्मा दान कर दूसरों की जान बचाएं। इससे लोग आगे आएंगे और प्लाज्मा डोनेट करेंगे, जिससे कोरोना की रोकथाम में सहायता मिलेगी।

सचिव डॉ पंकज कुमार पाण्डेय ने बताया कि रेमडिसिविर का लगातार डिस्ट्रीब्यूशन जारी है। भारत सरकार ने हमारा कोटा और बढ़ाया है। आज हम 2000 इंजेक्शन रिसीव कर रहे हैं। जिन अस्पतालों से इसकी मांग आती रहेगी, हम वहां भेजते रहेंगे। हम उस व्यक्ति की भी संपूर्ण जानकारी ले रहे हैं, जिसे रेमडिसिविर दिया जा रहा है। हम क्रासचैक कर रहे हैं कि इंजेक्शन सही व्यक्ति तक पहुंच रहा है या नहीं।

विशेषज्ञों द्वारा किये गये आंकलन में यह तथ्य सामने आया है कि जिनको लक्षण दिखाई दे रहे हैं और उन्होंने टेस्ट नहीं करवाया है, टेस्ट करवाया तो सही समय पर हॉस्पिटल नहीं आए या उन्होंने समय पर दवाई नहीं ली, जिससे उनका केस गम्भीर हो गया। गम्भीर  होने के बाद वे हॉस्पिटल आ रहे हैं तो आक्सीजन सेचुरेशन 70 प्रतिशत तक या उससे नीचे हो जा रहा है तो  मुश्किल हो रही है।
जिसमे भी लक्षण दिख रहे हैं अनुरोध है कि वह कृपया तुरंत दवाई खाना शुरू करे और सैंपल टेस्ट करवाए।

समय पर दवाई खाएंगे तो कोरोना गंभीर रूप धारण नहीं करेगा और हम जनता को अन्य परेशानियों से बचा पाएंगे। कुछ जिलों में जहां भी व्यक्ति सैंपल देने जा रहे हैं, हमने वहां दवाई रखवाई  है। व्यक्ति को सैंपल देने के साथ वहीं दवाई मिल जाएगी। जानकारी में आया है कि स्टेरॉइड का अच्छा रोल देखने को मिला है। यह आक्सीजन अचानक कम होने से बचा रहा है।  इसे ध्यान में रखकर हम स्टेरॉइड देना भी शुरू कर रहे हैं।

आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि 115 स्थानों पर दबिश दी गई, जिसमें चार मुकदमें दायर और 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। एक स्थान पर रेमडिसिविर किसी और के नाम से लेकर किसी और को दी जा रही थी। जिस पर गिरफ्तारी हुई। इसी प्रकार निर्धारित कीमत से अधिक पर आक्सीमीटर बेचने व आरटीपीसीआर टेस्ट करने का मामला भी पकङा गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article उत्तराखंड शासन द्वारा सात पीसीएस अधिकारियों के तबादले
Next Article मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा
Uttarakhand News
January 23, 2026
पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया
Uttarakhand News
January 23, 2026
महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा
Uttarakhand News
January 23, 2026
चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात
Uttarakhand News
January 13, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने बीज निगम परिसर में आयोजित उत्तरायणी कौतिक मेले का शुभारंभ किया

January 13, 2026
Uttarakhand News

जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

December 27, 2025
Uttarakhand News

उत्तराखंड के गांधी इंद्रमणि बडोनी को कलेक्ट्रेट में भावभीनी श्रद्धांजलि

December 25, 2025
Uttarakhand News

देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में अहिल्याबाई होलकर पुरस्कार से वरिष्ट पत्रकार शीशपाल गुसाईं सहित 11 विशिष्ट व्यक्तित्व सम्मानित

December 24, 2025
Uttarakhand News

डीएम का आदेशः पर्याप्त संसाधनों के साथ मानकों पर जल्द पूरे हो चल रहे निर्माण कार्य

December 19, 2025
Uttarakhand News

भूकंप से पहले अलर्ट जारी करने में सक्षम है ‘भूदेव मोबाइल एप’

December 19, 2025
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate