उत्तराखंड के युवाओं के लिए सेना में भर्ती होने का एक बार फिर सुनहरा मौका है। प्रदेश में फरवरी और मार्च 2021 में सेना भर्ती की दो रैलियां होने वाली हैं। भर्ती रैली में सिपाही जनरल ड्यूटी से लेकर सिपाही टेक्निकल, सिपाही क्लर्क/स्टोर, कीपर/टेक्निकल इनवेंट्री मैनेजमेंट्स आदि विभिन्न पदों के लिए दौड़ होगी।
इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पिथौड़ागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवा ही इस सेना भर्ती में भाग ले सकते हैं। इन दोनों ही रैलियों के लिए अधिसूचना जारी हो चुकी है।
पिथौड़ागढ़, चंपावत जिलों के युवाओं के लिए पहली रैली 15 फरवरी से 23 फरवरी 2021 के बीच होगी। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और नैनीताल के युवाओं के लिए दूसरी भर्ती रैली 24 फरवरी से 10 मार्च 2021 के बीच होगी।
भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म और योग्यता संबंधी सभी जानकारियां आप joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जनवरी है।