उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 630 मामले सामने आये हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कुल संक्रमित मामलों की संख्या 52959 पहुंच गई है। राज्य में आज इस बिमारी से 11 लोगों की मौत हुई। इस तरह राज्य में अब तक कुल 688 लोगों की मौत हो चुकी है।
आज 663 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को लौटे। राज्य में अब तक 43631 लोग कोरोना की जंग जीत चुके हैं। राज्य में 8367 एक्टिव केस हैं। राज्य में रिकवरी रेट 82.39 प्रतिशत है। देहरादून में आज सबसे अधिक 224 संक्रमित चिन्हित किए गए। इसके अलावा उधम सिंह नगर में 82, हरिद्वार में 73 और नैनीताल में 61 मामले सामने आये देखिये पूरी रिपोर्ट-