उत्तराखंण्ड निकाय चुनाव में वार्ड-सदस्य सीट में निर्दलीयों का दबदबा है। कुल 1064 सीट में से 766 पार्षदों का रिजल्ट सामने आया है, 434 सीटों पर निर्दलीय, 204 सीटों पर भाजपा और 123 सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी विजयी हुए हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 2 सीट मिली हैं-
7 मेयर मदों के आंकड़े-
ऋषिकेश नगर निगम के मेयर पद का पहला चुनाव भाजपा की अनीता मंगाई ने 11168 वोट के अंतर से जीत लिया है। अनीता मंगाई को कुल 26403 मत मिले। दूसरे स्थान पर निर्दलीय प्रत्याशी वीना दीप शर्मा को 15235 मत प्राप्त हुए। वहीं तीसरे स्थान पर रही कांग्रेस की लक्ष्मी सजवान को कुल 12057 मत प्राप्त हुए।
उत्तराखंड के 92 में से कुल 84 नगर निकायों पर रविवार को वोटिंग हुई थी। 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका और 38 नगर पंचायतों पर आज फैसला आएगा। प्रदेश में मेयर पद के लिए 51 प्रत्याशी मैदान में हैं। भाजपा-कांग्रेस ही के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशियों पर भी सबकी निगाहें टिकी हैं।
देहरादून के निगम प्रत्याशी पर सबसे बड़ी नजर है यहां मेयर पद पर भाजपा के सुनील उनियाल गामा कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल से 10296 वोट से आगे चल रहे हैं।
हरिद्वार में मेयर पद पर चार राउंड की मतगणना पूरी हुई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी अनिता शर्मा को 22865 और भाजपा प्रत्याशी अनु कक्कड़ को 23674 वोट मिले हैं। भाजपा 809 वोटों से आगे चल रही है।
हल्द्वानी में मेयर पद के लिए दूसरे चरण की काउंटिंग पूरी होने के बाद कांग्रेस के सुमित ह्दयेश आगे। भाजपा के जोगेंद्र रौतेला दूसरे नंबर पर।
कोटद्वार नगर निगम में मेयर पद पर कांग्रेस की हेमलता नेगी निर्दलीय विभा चौहान से 4016 वोट से आगे।
ऋषिकेश नगर निगम में मेयर पद पर भाजपा की अनिता ममंगाई जीती।
रुद्रपुर में मेयर पद पर 2953 वोटों से भाजपा प्रत्याशी रामपाल आगे। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नंदलाल हैं।
काशीपुर में मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी उषा चौधरी तीसरे राउण्ड में 3131 वोटों से आगे ')}