Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: 84 रिक्रूट आरक्षी बने उत्तराखण्ड पुलिस का हिस्सा
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > 84 रिक्रूट आरक्षी बने उत्तराखण्ड पुलिस का हिस्सा
Uttarakhand News

84 रिक्रूट आरक्षी बने उत्तराखण्ड पुलिस का हिस्सा

March 31, 2024 5:06 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

पुलिस लाईन पिथौरागढ़ के परेड ग्राउण्ड में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षान्त परेड समारोह का किया गया भव्य आयोजन।
84 रिक्रूट आरक्षी बने उत्तराखण्ड पुलिस का हिस्सा, जवानों ने ली देश सेवा की शपथ।
पुलिस उपमहानिरीक्षक, कुमाऊं रेंज, महोदय द्वारा समस्त रिक्रूट आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु दी गई हार्दिक शुभकामनाएं ।
रिक्रूट आरक्षी प्रमोद सिंह को चुना गया सर्वांग सर्वोत्तम प्रशिक्षु।

आर.टी.सी. पुलिस लाईन पिथौरागढ़ में 84 रिक्रूट आरक्षियों द्वारा 09 माह के गहन प्रशिक्षण के पश्चात अंतिम परीक्षा में उत्तीर्ण होने के उपरान्त आज दिनांक- 31 मार्च 2024 को पुलिस लाईन के परेड ग्राउण्ड में भव्य दीक्षान्त परेड का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, श्रीमती रेखा यादव द्वारा परेड के मुख्य अतिथि श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय, कुमायूँ परिक्षेत्र नैनीताल, श्री योगेन्द्र सिंह रावत का स्वागत किया गया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड की सलामी लेने के पश्चात परेड का निरीक्षण किया गया।

परेड द्वारा बैण्ड की मधुर धुन पर, मन्च से गुजरते हुए शानदार प्रदर्शन किया गया, जिस दौरान परेड का प्रदर्शन व उत्साह देखकर आम जनता की तालियों की गड़गड़ाहट से मैदान गूँज उठा। मुख्य अतिथि महोदय द्वारा जवानों को देश की एकता अखंडता एवं सेवा की शपथ दिलाई गयी। परेड के धीरे चाल से मन्च से गुजरने के बाद अन्तिम पग पार करने के पश्चात 84 आरक्षी उत्तराखण्ड पुलिस में पी0ए0सी0 का हिस्सा बन गये। डी0आई0डी0 महोदय व एस0पी0 महोदया द्वारा सभी रिक्रूट आरक्षियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी गयी।

उक्त प्रशिक्षण में पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़, श्री परवेज अली के पर्यवेक्षण में, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाईन श्री नरेश चन्द्र जखमोला के नेतृत्व में कुल 04 उपनिरीक्षक अध्यापक, 01 मेजर, 05 ड्रिल प्रशिक्षक, 03 पी0टी0आई0 द्वारा रिक्रूटों को प्रशिक्षण दिया गया। उक्त प्रशिक्षणाधीन अवधि में आर.टी.सी. कार्यालय में नियुक्त हे0 का0 भुवन चन्द्र, म0 का0 रेखा सम्बल, का0 कुलदीप प्रसाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

पुरूस्कार विजेताओं का विवरण-
1-अन्तः कक्ष में पुरूष्कार विजेता – रिक्रूट आरक्षी प्रमोद सिंह (04 विषयों में) , रिक्रूट आरक्षी विरेन्द्र सिंह (01 विषय में)
2-बाह्यकक्ष में पुरूस्कार विजेता- रिक्रूट आरक्षी रोहित कुमार, रिक्रूट आरक्षी धीरज मेहरा, रिक्रूट आरक्षी अनिल कुमार चन्द, रिक्रूट आरक्षी पवन कुमार कश्यप, रिक्रूट आरक्षी धीरज पाण्डेय, ललित मोहन बिष्ट, रिक्रूट आरक्षी आशुतोष कुमार अर्या।
3-सर्वोत्तम पी0टी0आई0 हे0 का0 बलवन्त सिंह कैड़ा।
4-सर्वोत्तम आई0टी0आई0 हे0 का0 नरेश सिंह बोरा।
4-हवलदार मेजर आर0टी0सी0 हे0 का0 जोत सिंह रमोला।
5-सूबेदार मेजर आर0टी0सी0 उ0नि0 स0पु0 ऊषा देव।
6-सर्वोत्तम प्रशिक्षक अन्तः कक्ष- उ0नि0 अध्यापक मोहन सिंह सौन।

चारधाम यात्रा की तैयारियों के दृष्टिगत सचिव लोक निर्माण विभाग पंकज कुमार पांडेय ने किया राष्ट्रीय राजमार्ग NH-07 एवं NH-107 का स्थलीय निरीक्षण
इंडिया ऑटिज़्म सेंटर ने प्रथम नेशनल एएलएफ़ओसी कॉन्क्लेव में समावेशी आवासीय देखभाल पर ज़ोर दिया
मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article प्रेमी युवक निकला गुमशुदा युवती का हत्यारा, सूटकेस के अन्दर जंगल में मिला शव
Next Article डीएम ने सड़क और चौराहों के चौड़ीकरण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

January 29, 2026
Uttarakhand News

मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

January 24, 2026
Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate