उत्तराखंड नगर निकाय चुनाव में मेयर और अध्यक्ष पद की 84 सीटों में से 82 सीटों के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। चमोली जिले की पोखरी नगर पंचायत के अध्यक्ष के साथ ही एक वार्ड का परिणाम रोका गया है। इसमें हरिद्वार मेयर के का परिणाम घोषित नहीं हुआ है। यहां कांग्रेस की अनीता शर्मा बीजेपी की अन्नू कक्कड़ से 6684 वोट आगे हैं। पांच सीटों देहरादून, ऋषिकेश, काशीपुर, रुद्रपुर और हल्द्वानी में भाजपा का परचम लहराया। जबकि पहली बार अस्तित्व में आए कोटद्वार नगर निगम में कांग्रेस की हेमलता नेगी पहली मेयर चुनी गई हैं। वहीं हरिद्वार में भी कांग्रेस ने जीत पक्की है।
अभी तक 34 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस के खाते में 24 सीटें आई हैं। वहीं 23 सीटों पर जीत हासिल कर निर्दलीय प्रत्याशियों ने दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जबकि बसपा ने एक सीट पर कब्जा किया। वहीं अन्य सभी पार्टी खाता नहीं खोल पाई।
ऋषिकेश में वार्ड संख्या 23 और 24 में पति-पत्नी जीते, अब तक 359 सीटों पर निर्दलीय का कब्जा
रात 2 बजे आया देहरादून मेयर पद का परिणाम-
देहरादून में मेयर पद पर देर रात परिणाम आया, यहां कुल 336144 वोट पड़े, मेयर प्रत्याशियों में भाजपा के सुनील उनियाल गामा 162516, दिनेश अग्रवाल 126884, रजनी रावत 28978, विभूति 2416, अंजना वालिया 490, विजय कुमार बौड़ाई 1978, रामसुख 1787, अभय जोशी 1654, जगमोहन मेंदीरत्ता 4268, विजय जंगवान 739, सरदार खान 2075, पर हैं। वहीं नोटा 1765 रहा। इसके साथ ही 13957 मतपत्र रद्द कर दिए गए।
पार्षद पदों पर जारी है मतगणना-
पार्षदों की बात करें तो 1064 सीटों में से 1018 के परिणाम आ चुके हैं। बाकी की गणना जारी है। उधमसिंह नगर के पार्षद सीटों पर ही गणना चल रही, बाकी सभी जिलों से परिणाम आ चुके हैं। निर्दलीय 546 सीटों पर कब्ज़ा कर चुके हैं। बीजेपी 300 और कांग्रेस 164 सीट हासिल कर पाई। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी 4, आम आदमी पार्टी 2, उक्रांद 1, समाजवादी 1 सीट पाकर संतुष्ट हुए।
')}