उत्तराखंड में कोरोना बेकाबू होता दिख रहा है। आज प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 2078 नए केस मिले हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामलों की संख्या तेजी से 40 हजार का आंकड़ा पार करते हुए 40085 तक पहुँच गया है।
प्रदेश में आज 878 लोग स्वस्थ हुए जिसके बाद अब तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 26973 है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 14 लोगों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में कुल मृतकों का आंकड़ा 478 हो गया है। प्रदेश में अभी कुल 12465 एक्टिव केस हैं।