Raibaar UttarakhandRaibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • Cricket Uttarakhand
  • Health News
  • Jobs
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Reading: फिक्की फ्लो उत्तराखंड ने फ्लो राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ ‘लीडरशिप कनेक्ट’ का आयोजन किया
Share
Font ResizerAa
Font ResizerAa
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
  • Home
  • Uttarakhand News
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • चारधाम यात्रा
Search
  • Home
  • Uttarakhand News
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • उधम सिंह नगर
    • चमोली
    • चम्पावत
    • टिहरी
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी गढ़वाल
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • हरिद्वार
  • उत्तराखंड पर्यटन
  • उत्तराखंड मौसम
  • चारधाम यात्रा
  • Cricket Uttarakhand
  • राष्ट्रीय समाचार
  • हिलीवुड समाचार
  • Health News
Follow US
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
Raibaar Uttarakhand > Home Default > Uttarakhand News > देहरादून > फिक्की फ्लो उत्तराखंड ने फ्लो राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ ‘लीडरशिप कनेक्ट’ का आयोजन किया
Uttarakhand Newsदेहरादून

फिक्की फ्लो उत्तराखंड ने फ्लो राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रतिष्ठित वक्ताओं के साथ ‘लीडरशिप कनेक्ट’ का आयोजन किया

February 5, 2025 7:01 pm
Share
3 Min Read
SHARE
https://raibaaruttarakhand.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

देहरादून, 5 फरवरी 2025: फिक्की फ्लो उत्तराखंड चैप्टर ने होटल अकेता, राजपुर रोड, देहरादून में एक ज्ञानवर्धक कार्यक्रम ‘लीडरशिप कनेक्ट’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस कार्यक्रम में फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुश्री जॉयश्री दास वर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही, साथ ही दो प्रतिष्ठित वक्ताओं—प्रतीक जैन, आईएएस, एमडी, सिडकुल और निदेशक जनरल, उद्योग, उत्तराखंड सरकार, तथा सीए आशु सुयश, निदेशक, हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड, कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा एलेक्सी लिमिटेड ने भी प्रतिभाग किया ।

फ्लो उत्तराखंड की चेयरपर्सन, डॉ. चारु चौहान ने कार्यकारी और चैप्टर समिति के सदस्यों के साथ सुश्री जॉयश्री दास वर्मा का स्वागत किया और उनेक फ्लो उत्तराखंड का समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।

प्रतीक जैन, आईएएस, ने अपने संबोधन में उत्तराखंड सरकार की उन पहलों और योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जो महिला उद्यमियों के लिए सहायक हैं। उन्होंने सरकार की इस प्रतिबद्धता पर जोर दिया कि वह महिलाओं द्वारा संचालित व्यवसायों के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए प्रयासरत है और फ्लो सदस्यों को अपने विभाग से हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

सीए आशु सुयश, जो कोलॉसा वेंचर्स की संस्थापक ने वित्तीय क्षेत्र में अपने तीन दशकों से अधिक के अनुभव को साझा किया। उन्होंने पूर्व में सिटी बैंक इंडिया में एमडी, क्रिसिल की निदेशक और सीईओ, और फिडेलिटी के म्यूचुअल फंड की कंट्री हेड और एमडी के रूप में सेवाएं दी हैं। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने भारत की आर्थिक संरचना में महिला उद्यमियों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित किया और पिछले दो दशकों में उनकी उल्लेखनीय प्रगति से संबंधित महत्वपूर्ण आंकड़े प्रस्तुत किए। उनका भाषण न केवल प्रेरणादायक बल्कि सशक्त बनाने वाला भी था।

फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष, सुश्री जॉयश्री दास वर्मा ने फ्लो के देशव्यापी प्रभाव और विभिन्न क्षेत्रों में इसकी मजबूत उपस्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि प्रत्येक फ्लो सदस्य को इस गतिशील और प्रभावशाली संगठन का हिस्सा होने पर गर्व होना चाहिए, जो भारत भर में महिलाओं के लिए नए अवसर और सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य कर रहा है।

इस कार्यक्रम का समापन एक इंटरएक्टिव सत्र के साथ हुआ, जिसमें FLO सदस्यों को प्रतिष्ठित वक्ताओं से गहन अंतर्दृष्टि प्राप्त करने का अवसर मिला।

इस अवसर पर, FLO उत्तराखंड की संस्थापक चेयरपर्सन सुश्री शिल्पी अरोड़ा, पूर्व चेयरपर्सन सुश्री किरण, सुश्री कोमल, सुश्री अनुराधा मल्ला, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना, उपाध्यक्ष सुश्री तृप्ति बहल, कार्यकारी समिति के सदस्य और कई अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

फिक्की फ्लो उत्तराखंड महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने और नेतृत्व को प्रोत्साहित करने के लिए इस तरह के प्रभावशाली कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा।

मुख्यमंत्री बीरों देवल रुद्रप्रयाग में आयोजित मां चंडिका महावन्याथ देवरा यात्रा में हुए शामिल
ड्रैगन फ्रूट, कीवी, अति सघन सेब बागवानी एवं सुफल योजना से उत्तराखंड बनेगा “फल पट्टी”
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सीजीडी परियोजनाओं की व्यापक समीक्षा
जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार रू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सुशासन का सशक्त मॉडल
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोहियाहेड व हेलीपेड में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Previous Article वनाग्नि को लेकर 13 फरवरी को 7 जनपदों के 17 स्थानों पर माॅक ड्रिल
Next Article दिल्ली के स्टार लॉन बॉल खिलाड़ी नवनीत सिंह ने उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल में दिखाया दम
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected

218kFollowersLike
100FollowersFollow
200FollowersFollow
600SubscribersSubscribe
4.4kFollowersFollow

Latest News

मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड क्रिकेट टीम को रणजी सेमीफाइनल में पहुंचने पर दी बधाई
Cricket Uttarakhand Uttarakhand News
February 8, 2026
मुख्य सचिव ने सचिवालय में ध्वज फहराकर प्रदेशवासियों और सचिवालय परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई दी
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया
Uttarakhand News
January 29, 2026
मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश
Uttarakhand News
January 24, 2026

खबरें आपके आस पास की

Uttarakhand News

वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश

January 24, 2026
Uttarakhand News

मुख्य सचिव ने धीमी गति के प्रोजेक्ट्स पर जताई नाराजगी, तेजी लाने के दिए निर्देश

January 23, 2026
Uttarakhand News

उत्तर रेलवे से सम्बन्धित प्रकरणों एवं परियोजनाओं के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा

January 23, 2026
Uttarakhand News

पेसलवीड कॉलेज के दो मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया

January 23, 2026
Uttarakhand News

महिलाओं को स्थानीय उत्पादों से आत्मनिर्भर बनाएगी लूम्स ऑफ नीति-माणा

January 23, 2026
Uttarakhand News

चंपावत को दी ₹170.15 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं की सौगात

January 13, 2026
Raibaar UttarakhandRaibaar Uttarakhand
Follow US
©2017 Raibaar Uttarakhand News Network. All Rights Reserved.
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Donate