राजधानी देहरादून से सहारनपुर रिश्तेदार के घर गई नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का शर्मनाक और घिनोना मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है पीडिता की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।
खबर के अनुसार, देहरादून की रहने वाली 12 साल की लड़की उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रिश्तेदार के घर आई हुई थी। इसी बीच लड़की के करीबी रिश्तेदार 50 वर्षीय इकबाल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
नाबालिग ने सारी घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकद्दमा दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, अदालत में पेश होने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।